
हुआवई के स्मार्टफोन को मॉडल नंबर एमएआर-एलएक्स1एम के साथ यूरेशियन इकोनोमिक्स कमिशन (ईईसी) और एमएआर-एएल00 के साथ चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन हुआवई पी30 लाइट होगा, जिसे लेकर कुछ समय पहले से अफवाहें सामने आ रही हैं कि स्मार्टफोन पी30 और पी30 प्रो के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, काफी समय से पी30 लाइट की डिटेल्स ऑनलाइन सामने आ रही हैं।
चाइनीज सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर एक यूजर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हुआवई पी30 लाइट में वॉटरड्रॉप-नॉच स्टाइल डिसप्ले से लैस होगा। वहीं, इसका स्क्रीन साइज लगभग फ्लैगशिप पी30 लाइट के जितना होगा। जानकारी के अनुसार लाइट वेरिएंट में 6-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले और फुल-एचडी+ रिजोल्यूशन होगा। साथ ही स्मार्टफोन में किरिन 710 एसओसी होगा।

घर बैठे चैक करें अपने मोबाइल की इंटरनेट स्पीड, यह रहा तरीका
इसके अलावा लीक केस इमेज के अनुसार कंपनी फोन में रियर पैनल पर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। साथ ही कटआउट को देखकर लग रहा है कि फोन में ट्रिपल कैमरा होगा। ट्रिपल कैमरा में 20-मेगापिक्सल, 16-मेगापिक्सल और 2-ेमेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।
हुआवई पी30 लाइट को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा, जबकि पी30 और पी30 प्रो कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस रहने वाले हैं। वहीं, मार्च में आने वाले पी30 और पी30 प्रो से पहले कंपनी पी30 लाइट को बाजार में उतारेगी।
चार कैमरे वाले हुआवई पी30 में होगा कर्व्ड नॉच डिसप्ले
बता दें कि कंपनी ने पिछले साल हुआवई ने मेट 20 प्रो मॉडल को लॉन्च किया था। वहीं, कुछ समय पहले इंडस्ट्रीज सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार हुआवई पी30 में कर्व्ड ओएलईडी पैनल का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में नॉच भी देखने को मिलेगा। हुआवई अब भी स्क्रीन पैनल के लिए बीओई और ओएलईडी पैनल के लिए एलजी पर निर्भर है। इससे जाहिर होता है कि हुआवई पी30 देखने में बहुत हद तक हाल में लॉन्च हुआवई मेट 20 प्रो के समान होगा।






















