
अभी कुछ दिन पहले ही हुआवई ने मेट 20 प्रो मॉडल को लॉन्च किया है। वहीं अब इसके नए डिवाइस को लेकर चर्चा होने लगी है। खबर है कि कंपनी हुआवई पी30 की तैयारी कर रही है और यह फोन भी काफी दमदार होगा। कुछ दिन पहले इस फोन के बारे में खबर आई थी कि इसे सोनी आईएमएक्स607 सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं आज डिसप्ले की जानकारी दी गई है। इंडस्ट्रीज सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार हुआवई पी30 में कर्व्ड ओएलईडी पैनल का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में नॉच भी देखने को मिलेगा। अमेज़न से सोनाक्षी सिन्हा ने मंगाया था हेडफोन मिला जंक लगा हुआ लोहा
#HUAWEIP30Pro | Concept pic.twitter.com/UGTTVY7J4m
— Ben Geskin (@VenyaGeskin1) December 12, 2018
Huawei P30 Pro uses curved screen (BOE or LG), but OLED's Hole in Display is currently only available in Samsung display. So P30P is definitely a drop or Notch
— Ice universe (@UniverseIce) December 13, 2018
हालांकि सुनने में यह थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा है। क्योंकि हाल में कंपनी दो फोन हुआवई नोवा 4 और आॅनर व्यू20 को पेश करने वाली है। इन फोंस में पंच होल नॉच का उपयोग किया जा रहा है जबकि नए फ्लैगशिप फोन के लिए नॉच की बात की जा रही है। बंद होने वाली है सैमसंग की चाइना फैक्ट्री, जानें क्या है कारण
गौरतलब है कि फिलहाल सैमसंग एक मात्र ऐसी कंपनी है जो पंच होल वाले ओएलईडी पैनल्स बना रही है। हाल में कंपनी ने इनफिनिटी—ओ नाम से इसे पेटेंट भी करया है जबकि हुआवई अब भी स्क्रीन पैनल के लिए बीओई और ओएलईडी पैनल के लिए एलजी पर निर्भर है। इससे जाहिर होता है कि हुआवई पी30 देखने में बहुत हद तक हाल में लॉन्च हुआवई मेट 20 प्रो के समान होगा।
हालांकि यह पहली लीक है ऐसे में बहुत कुछ साफ नहीं है। अभी दूसरे लीक्स आएंगे तो फोन के बारे में सबकुछ साफ हो जाएगा। हाल में एक लीक आया था जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी हुआवई पी30 को चार रियर कैमरे के साथ पेश कर सकती है और इसमें सोनी सेंसर का उपयोग किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि हुआवई साल में दो फ्लैगशिप फोन निकालती है। एक मेट सीरीज ही होती है जबकि दूसरा पी सीरीज में पेश किया जाता है जो अप्रैल मई तक लॉन्च होते हैं।






















Comments are closed.