8 जीबी रैम, 64एमपी क्वॉड कैमरा और 40वॉट 4,200एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह स्टाईलिश फोन

HUAWEI ने महीने की शुरूआत में ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘एन्जॉय सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च किए थे। वहीं कल कंपनी ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस ‘वाई सीरीज़’ में भी जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से Huawei Y9a लॉन्च कर दिया गया है जिसने फिलहाल चीनी मार्केट में एंट्री ली है। यह फोन कंपनी की ओर से मिड बजट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
सीधे फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हुआवई 9ए का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत का है जिसे कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.63 इंच की बड़ी एफएचडी+ बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। Huawei Y9a की स्क्रीन चारों ओर से साईड ऐज़ेज से मिली है तथा डिसप्ले पर किसी तरह की कोई नॉच या पंच-होल नहीं दी गई है। यह फोन पॉप-अप मॉड्यूल पर काम करता है।
हुआवई वाई9ए को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो ईएमयूआई 10.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। हुआवई ने अपने फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी52 जीपीयू दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल फोन Galaxy A42 5G
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Y9a क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हुआवई वाई9ए में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
Huawei Y9a एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। हुआवई वाई9ए को Midnight Black, Space Silver और Sakura Pink कलर में लॉन्च किया गया है तथा फोन की कीमत के लिए अभी इंतजार करना होगा।