धूम मचाने आ रहा ये नया Electric Scooter, लॉन्च से पहले सामने आया स्‍टाइलिश लुक

Join Us icon

पेट्रोल से ज्यादा पिछले साल इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बोल-बाला रहा है। इसी को देखते हुए पुरानी कंपनियों के साथ ही नई कंपनियों ने भी भारतीय मार्केट में अपने बिजली से चलने वाली Electric Scooters को पेश किया। वहीं, पिछले साल बजाज चेतक को भी कंपनी ने इलेक्ट्रिक रूप में पेश किया था जो कि ग्राहकों को काफी पसंद भी आया था। वहीं, अब खबर आ रही है बजाज चेतक पर आधारित एक और इलेक्ट्रिक स्‍कूटर आने वाला है। जानकारी के अनुसार आगामी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर हुस्कवार्ना वेक्टर (Husqvarna Vektorr) पर आधारित बजाज ईवी है। यह स्‍कूटर बजाज चेतक का अपडेट हो सकता है। हालांकि, अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Husqvarna Vektorr Electric Scooter

दरअसलस इस स्‍कूटर को टेस्टिंग में एक बार और देखा गया है, इससे पहले पुणे में इसे पहली बार बजाज चेतक स्‍कूटर के साथ देखा गया था। सड़कों पर देखे जाने के बाद माना जा रहा है कि यह एक स्‍टाइलिश लुक वाला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर होगा और कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: शानदार लुक के साथ GT Force ने पेश किए दो Electric Scooter, 150 km तक मिलेगी रेंज

2022-husqvarna-electric-scooter

अगर बात करें Husqvarna के अपकमिंग Electric Scooter की तो इसे स्पाई शॉट को पुणे के पास टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इसकी जानकारी Powerdrift ने दी है। वहीं, इसी ई-स्कूटर पर आधारित एक कॉन्सेप्ट का इस साल की शुरुआत में लॉन्च भी किया गया था। Vektorr नाम के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के चेतक पर आधारित होने की उम्मीद की जा रही है। इसे भी पढ़ें: इस कंपनी ने एक साथ पेश की एक e-Bike और दो e-Scooter, सिंगल चार्ज में देगी 120 KM तक की रेंज

लेटेस्ट वीडियो

टॉप स्पीड और रेंज

माना जा रहा है कि इस साल 2022 की शुरुआत में सामने आया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर ही Vektorr Electric Scooter होगा। इसमें 4kW इलेक्ट्रिक मोटर होगी जो एक बार चार्ज करने पर 95 किमी की ड्राइविंग रेंज (हुस्कवार्ना इलेक्ट्रिक स्कूटर जब स्पोर्ट मोड पर चलता है तो यह रेंज एक बार चार्ज करने पर 85 किमी) देगा। इसके साथ ही 45 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होगी। इतना ही नहीं इसमें 3kWh लिथियम-आयन बैट्री पैक होने की उम्‍मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here