
इंडियन टेलीकॉम मार्केट पर कल ही ट्राई ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें अप्रैल महीनें में किस कंपनी ने कितनी सब्सक्राइबर्स जोड़े यह जानकारी थी। इस रिपोर्ट में जियो के बाद आइडिया दूसरे नंबर पर थी, जिसने एयरटेल और वोडाफोन को पछाड़ते हुए अप्रैल महीने में 55 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े थे। वहीं अब अपने यूजर्स को लुभान के लिए आइडिया ने रुपये का नया प्लान पेश किया है जो इंटरनेट डाटा के साथ ही अन्य सर्विसेज़ भी बिल्कुल फ्री दे रहा है।
आइडियाकी ओर से 227 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.4जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। इस हिसाब के आइडिया कस्टमर्स को एक महीने के लिए कुल 39.4 जीबी डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकता है।
227 रुपये वाले इस प्लान में आइडिया हर दिन के 100एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। ये वॉयस कॉल लोकल व एसटीडी नंबरों पर आॅननेटवर्क और आॅफनेटवर्क की जा सकती है। वहीं रोमिंग के दौरान भी ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेगी। अब बात करें अतिरिक्त फायदे की तो आइडिया अपने यूजर्स को मिस्ड कॉल अलर्ट और फ्री डॉयलर टोन सव्रिस भी प्रदान कर रही है।
जियो ने अप्रैल महीने में जोड़े 96 लाख सब्सक्राइबर्स, एयरटेल-वोडाफोन को पछाड़ा
आइडिया प्रीपेड यूजर्स को इस प्लान में फ्री मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा भी मिलेगी। गौरतलब है कि कंपनी की इस सर्विस के लिए अभी 30 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रिचार्ज कराना होता है। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को एक महीने के लिए मुफ्त में डॉयलर टोन लगाने की सुविधा भी दे रही है।






















