
इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धा धीमी पड़ती नज़र नहीं आ रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के साथ ही सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी अपनी स्थिति मजबूत करने और अधिक से अधिक कस्टमर्स को जोड़ने के लिए सस्ते प्लान्स और लुभावने आॅफर्स ला रही है। बीते कुछ हफ्तों में इस सभी कंपनियों ने नए प्लान पेश करने के साथ ही पुराने पैक भी अपडेट किए हैं। इन बदलावों के बाद किस कंपनी को सबसे ज्यादा यूजर पसंद कर रहे हैं यह तो नहीं पता लेकिन अप्रैल महीने के किस कंपनी का क्या स्थिति थी इसपर एक बेहद ही रोचक रिपोर्ट सामनें आई है।
टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ( ट्राई ) ने अपनी नई रिपोर्ट पेश की है जिसमें देश की विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के यूजर और सब्सक्राइबर्स का लेखा जोखा शामिल किया गया है। यह रिपोर्ट अप्रैल महीने है और इसके बताया गया है कि किस कंपनी ने कितने नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं या किस कंपनी को कितने यूजर्स छोड़ कर गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल महीने में जियो की स्थिति सबसे ज्यादा मजबूत रही है। अप्रैल महीने में जियो ने 96 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े। यह संख्या किसी भी अन्य आॅपरेटर द्वारा जोड़े गए यूजर्स में सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि मार्च महीने में जियो द्वारा जोड़े गए सब्सक्राइबर्स की गिनती 94 लाख थी। वहीं इस लिस्ट में आइडिया सेलुलर दूसरा स्थान पाने में सफल हुई है अप्रैल महीने में आइडिया ने कुल 55 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े है।
जियो पर चढ़ा 1 अरब डॉलर का कर्ज, जानें जियो से जुड़ी यह बड़ी खबर
जियो की कड़ी प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली एयरटेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आई है। एयरटेल ने अप्रैल महीने में 45 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने जहां 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं वहीं वोडाफोन इंडिया को 5 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान उठाना पड़ा है।
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार देश के संयुक्त टेलीकॉम बाजार की बात की जाए तो मार्च महीने की अपेक्षा अप्रैल महीने में सब्सक्राइबर्स की गिनती में कमी आई है। मार्च के अंत में जहां पूरे देश में 120.62 करोड़ सब्सक्रप्शन आंके गए थे वहीं अप्रैल महीने में 4.85 फीसदी की कमी के साथ सिर्फ 114.71 लाख सब्सक्रप्शन ही हुए हैं।
देश के ब्रॉडबैंड सेग्मेंट में भी रिलायंस जियो के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जियो के पास जहां 19.619 करोड़ ब्रॉडबैंड यूजर हैं वहीं एयरटेल के ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की गिनती 8.970 करोड़ हैं। वहीं वोडाफोन के सब्सक्राइबर्स की संख्या 5.991 करोड़ तथा आइडिया के पास 4.241 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स है।























