
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के India Monthly Wearable Device Tracker के अनुसार, भारत के वियरेबल डिवाइस बाजार में लगातार दूसरे तिमाही में 20.7% की सालाना गिरावट दर्ज की गई है जिससे यह 38 मिलियन यूनिट्स पर पहुंच गया। इस गिरावट का मुख्य कारण नए प्रोडक्ट लॉन्च में कमी और फेस्टिव सीजन के दौरान सतर्क इन्वेंटरी रणनीति को माना जा रहा है।
तीसरी तिमाही में कुछ ऐसी रही स्मार्ट वियरेबल मार्केट
ब्रांड प्रदर्शन
Noise (Nexxbase) स्मार्टवॉच सेगमेंट में Noise ने अपनी लीडरशिप बनाए रखी।
boAt (Imagine Marketing) त्योहारी बिक्री में स्टॉक क्लियरेंस पर ध्यान केंद्रित किया।
Boult और Realme स्मार्टवॉच में क्रमशः 32.5% और 56.5% की वृद्धि।
Boult और Realme TWS सेगमेंट में क्रमशः 55.0% और 94.6% की वृद्धि।
Nothing ने वियरेबल मार्केट में 308.2% की वृद्धि दर्ज की।
इयरवियर कैटेगरी
कुल गिरावट: इयरवियर सेगमेंट में 7.5% की गिरावट आई, और कुल 28.5 मिलियन यूनिट्स बेची गईं।
TWS (Truly Wireless Stereo): TWS का हिस्सा 68.2% से बढ़कर 73.2% हो गया, लेकिन इसमें 0.7% की मामूली गिरावट हुई।
अन्य इयरवियर: टेदर्ड और ओवर-इयर शिपमेंट्स में 22.0% की गिरावट हुई, जो 7.6 मिलियन यूनिट्स पर पहुंची।
ASP में वृद्धि: इयरवियर की औसत कीमत 5.9% बढ़कर $19.2 हो गई।
स्मार्टवॉच सेगमेंट
गिरावट: स्मार्टवॉच की बिक्री में 44.8% की गिरावट दर्ज की गई, जो 9.3 मिलियन यूनिट्स तक सिमट गई।
त्योहारी बिक्री रणनीति: ब्रांड्स ने पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी छूट दी।
एडवांस्ड स्मार्टवॉच: इनकी बिक्री में 39.9% की गिरावट हुई, लेकिन बाजार हिस्सेदारी 2.4% से बढ़कर 2.6% हुई।
औसत बिक्री कीमत (ASP): स्मार्टवॉच की औसत कीमत 1.4% बढ़कर $25.8 से $26.2 यानी 2 हजार रुपये से 2,200 रुपये हो गई।










