Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाला इंडिया का पहला फोन बनेगा POCO M8x 5G, मिलेगी बड़ी बैटरी

पोको ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपना 8000mAh Battery वाला 5जी फोन POCO M8 Power लॉन्च किया है। यह Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर वाला मोबाइल है जो 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मोबाइल POCO M8x 5G लेकर आ रही है। पोको एम8एक्स Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च होगा जो स्नेपड्रैगन 4 जेन 5 वाला इंडिया का पहला फोन बनेगा।
Snapdragon 4 Gen 5 वाला फोन
POCO M8x 5G इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसे क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। स्नेपड्रैगन 4 जेन 5 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। अभी तक किसी भी अन्य कंपनी या ब्रांड का फोन भारत में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर नहीं लाया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि पोको एम8एक्स 5जी फोन HyperOS 3 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
POCO M8x 5G स्पेसिफिकेशन्स
पोको एम8एक्स 5जी फोन को इंडिया में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए इस पोको 5जी फोन में Gorilla Glass 7i की लेयर दी जा सकती है।
POCO M8x 5G फोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह सीरीज के लेटेस्ट फोन POCO M8 Power की 8000mAh बैटरी से कुछ ही कम होगी। वहीं पोको एम8एक्स 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। ग्राहकों को इस पोको के अपकमिंग 5जी फोन में 22.5W reverse तकनीक का सपोर्ट भी मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए पोको एम8एक्स 5जी फोन के रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसमें 2x in-sensor zoom का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस पोको 5जी फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
पोको एम8एक्स 5जी फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया जा चुका है जहां फोन के डिजाइन और लुक का खुलासा हो गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी कुछ ही दिनों में इस स्मार्टफोन की स्पेसिफेकेशन्स पर से भी पर्दा उठा देगी। आशा है कि यह पोको 5जी फोन सितंबर के पहले सप्ताह में पेश कर दिया जाएगा। POCO M8x 5G इंडिया लॉन्च डेट की अनाउंसमेंट होते ही खबर को अपडेट कर पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।