8GB रैम के साथ Infinix GT 30 हुआ लिस्ट, हो सकता है जल्द लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Infinix GT 30 पर काम किया जा रहा है और यह जल्द आ सकता है।
  • यह डिवाइस EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है।
  • यह फोन GT 30 Pro की तुलना में एक कम कीमत वाला हो सकता है।

Infinix ने हाल ही में Infinix GT 30 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है यह डिवाइस भारतीय बाजार में भी पेश होने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि ब्रांड इस सीरीज के एक नॉन-प्रो वैरियंट, यानी Infinix GT 30 पर भी काम कर रहा है। यह डिवाइस अब EEC सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि इसे जल्द ही यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक CarlCare वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है, जहां इसके RAM और स्टोरेज की जानकारी सामने आई है।

Infinix GT 30 लिस्टिंग

  • जैसा कि पहले स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, आने वाले Infinix स्मार्टफोन को EEC सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिसका मॉडल नंबर X6876 है।
  • यह डिवाइस CarlCare की Spare Parts वेबपेज पर Infinix GT 30 के नाम से लिस्ट है।
  • इस आधिकारिक लिस्टिंग से यह जानकारी सामने आई है कि फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी।
  • अभी लिस्टिंग में इतना हे कुछ बताया गया है जबकि फिलहाल बाकी के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं।

Infinix GT 30 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Infinix GT 30 Pro में 6.78-इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसिंग: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट, 12GB तक RAM और 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फ्रंट पर 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और पीछे की तरफ 108MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) का डुअल कैमरा सिस्टम मौजूद है।

फिलहाल, Infinix GT 30 के नॉन-प्रो मॉडल को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी इसके लॉन्च को लेकर टीजर पेश करना शुरू कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here