लॉन्च से पहले सामने आए Infinix GT 30 Pro के कलर ऑप्शंस, जल्द लेगा एंट्री

Join Us icon

Infinix जल्द ही अपना नया मिड-रेंज गेमिंग स्मार्टफोन GT 30 Pro ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि Infinix GT 30 Pro जल्द भारत में लॉन्च होगा। जहां पिछले साल का GT 20 Pro अपने पूर्व मॉडल जैसे डिजाइन लेकर आया था। वहीं, आगामी मॉडल पूरी तरह रिडिजाइन्ड कैमरा मॉड्यूल और नई साइबर-थीम डिजाइन के साथ नजर आने वाला है। नए लीक में इसके कलर्स और रेंडर्स सामने आए हैं। आइए, इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Infinix GT 30 Pro रेंडर्स और कलर्स (लीक)

  • XpertPick ने GT 30 Pro की एक्सक्लूसिव लाइव तस्वीरें शेयर की हैं, जो इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की पहली झलक पेश करती हैं। भारत में यह स्मार्टफोन Blade White और Dark Flare जैसे दो रंगों में आएगा।
  • Dark Flare वैरियंट में एक बोल्ड लुक के साथ RGB-लाइटिंग वाला रियर पैनल दिया गया है, जो इसे एक पावरफुल गेमिंग डिवाइस की फील देता है।
  • दूसरा कलर Blade White वर्जन एक प्रीमियम, साइंस-फिक्शन थीम के साथ नजर आता है। जिसमें ग्लॉसी वाइट बैकप्लेट और सिल्वर LED मैट्रिक्स दी गई है।
  • दोनों ही मॉडल्स में नया Cyber Mecha Design 2.0 देखने को मिलेगा, जो ह्यूमनॉइड रोबोट्स और हाई-टेक एक्सोसूट्स से प्रेरित है।
  • यह डिजाइन मैकेनिकल लाइन्स, सिमेट्रिकल लेआउट और फंक्शनल लाइटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है जो अलर्ट्स, बैटरी स्टेटस और इन-गेम इवेंट्स में काम आती है।

Infinix GT 30 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार Infinix GT 30 Pro में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED स्क्रीन, 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन हो सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट की पेशकश की जा सकती है।
  • रैम और स्टोरेज: Infinix GT 30 Pro में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक दी जा सकती है।
  • बैटरी: पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 पर आधारित XOS 15 दिया जा सकता है।
  • गेमिंग फीचर्स: फोन में शोल्डर ट्रिगर बटन दिए जा सकते हैं।
  • कैमरा: ये डिवाइस 108MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

Infinix GT 30 Pro कीमत (संभावित)

Infinix GT 20 Pro को पिछले साल 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, ऐसे में GT 30 Pro की कीमत भी लगभग 25,000 रुपये हो सकती है। इसके साथ एक स्पेशल गेमिंग किट आने की उम्मीद है जिसमें 4500rpm Turbo कूलिंग फैन, RGB लाइटिंग सपोर्ट शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here