
Infinix ने अपनी GT सीरीज में नया स्मार्टफोन GT 30 Pro ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। यही नहीं इसमें गेमिंग शोल्डर बटन भी मिलेंगे। बता दें कि इस मोबाइल की एंट्री भारत में भी जल्द होना तय है। आइए, आगे आपको Infinix GT 30 Pro के फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Infinix GT 30 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Infinix GT 30 Pro में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 60/90/120/144Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 2160Hz टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग, DCI-P3 वाइड कलर गमट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस (HBM) भी शामिल है। यह डिस्प्ले TÜV Rheinland से लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री व्यूइंग के लिए सर्टिफाइड है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलता है और फोन को IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग से भी लैस है।
- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट पर काम करता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें XBoost Gaming Engine और VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ AI बेस्ड थर्मल डिटेक्शन दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान बेहतर तापमान कंट्रोल करता है।
- रैम और स्टोरेज: फोन में LPDDR5X RAM दी गई है, जो 12GB तक की है। इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, और इसमें 12GB तक की वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा।
- कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
- गेमिंग फीचर्स: Infinix GT 30 Pro में गेमिंग शोल्डर बटन और X-axis लीनियर मोटर दिए गए हैं। यह डिवाइस PUBG Mobile और MLBB जैसे गेम्स पर 120fps का स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम है।
- बैटरी और चार्जिंग: इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 10W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
- सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित XOS 15 पर चलता है। इसमें Infinix का AI सूट Folax और DeepSeek R1 इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी ने डिवाइस को दो साल तक Android OS अपडेट्स और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
- कनेक्टिविटी और बिल्ड: फोन में डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS (NavIC सपोर्ट सहित), IR ब्लास्टर, USB-C पोर्ट और डुअल स्मार्ट एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका वजन केवल 190 ग्राम है और मोटाई 7.9mm है।
Infinix GT 30 Pro कीमत और उपलब्धता
- Infinix GT 30 Pro को Blade White, Shadow Ash और Dark Flare (जो कि Gaming Master Edition के लिए एक्सक्लूसिव है) जैसे तीन रंगों में पेश किया गया है ।
- मलेशिया में इसकी कीमत 12GB+256GB वैरियंट के लिए MYR 1,299 (लगभग 25,000 रुपये) है, जबकि 12GB+512GB की कीमत MYR 1,499 (लगभग 29,000 रुपये) रखी गई है।
- यह स्मार्टफोन ग्लोबल बाजारों में तीन स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। जिसमें 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB शामिल हैं। हालांकि भारत और अन्य देशों के लिए कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।










