Infinix GT 50 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च: 144Hz AMOLED डिस्प्ले, गेमिंग ट्रिगर्स और कूलिंग सिस्टम लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/infinix-gt-50-pro-launch-leak-144hz-amoled-gaming-triggers-cooling-system-specs.jpg

Infinix का अगला गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। लेटेस्ट लीक में में इसके डिजाइन, गेमिंग फीचर्स और कूलिंग सिस्टम से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। साथ ही यह डिवाइस भारतीय BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी दिखाई दे चुका है, जिससे इसके जल्द भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार, Infinix GT 50 Pro कंपनी के हाइपरकार-इंस्पायर्ड डिजाइन को आगे बढ़ा सकता है, लेकिन इस बार इसमें कुछ नए एलिमेंट्स भी जोड़े जा सकते हैं। फोन में Kevlar-लाइक टेक्सचर और शार्प लाइन्स देखने को मिल सकती हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगी। खास बात यह है कि इसमें एक ट्रांसपेरेंट “pipeline window” दिया जा सकता है, जिसमें अंदर का कूलिंग सिस्टम दिखाई दे सकता है। जिससे फोन का बैक पैनल काफी यूनिक और डायनामिक लग सकता है।

गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आगामी Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन में डुअल प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स दिए जा सकते हैं। ये ट्रिगर्स अलग-अलग प्रेशर लेवल को डिटेक्ट कर सकते हैं और स्लाइडिंग इनपुट को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे एक ही उंगली से कई एक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, ये ट्रिगर्स 3 मिलियन से ज्यादा प्रेस को हैंडल करने में सक्षम हो सकते हैं। इनका रिस्पॉन्स टाइम 20ms से कम होगा। इसके अलावा इनमें 8 कस्टम कंट्रोल्स और 10 लेवल तक की सेंसिटिविटी एडजस्टमेंट का सपोर्ट भी मिल सकता है।

परफॉरमेंस को लंबे समय तक स्थिर बनाए रखने के लिए Infinix GT 50 Pro में माइक्रो-पंप लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें 6,437 स्क्वायर मिमी का बड़ा डायफ्राम एरिया हो सकता है। यह सिस्टम फोन के हीट-जेनरेटिंग एरिया को कवर करेगा, जिससे लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान ओवरहीटिंग की समस्या कम हो सकती है।

रिपोर्ट में MagCharge 2.0 नाम के एक मैग्नेटिक एक्सेसरी का भी जिक्र किया गया है, जो फोन को उपयोग के दौरान ही पावर सप्लाई कर सकता है और बैटरी पर लोड कम कर सकता है। यह सिस्टम 15W वायरलेस चार्जिंग और 12W TEC कूलिंग मैकेनिज्म के साथ आ सकता है, जिससे हेवी यूज के दौरान हीट कंट्रोल बेहतर रह सकता है।

पूर्व लीक स्पेसिफ़िकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

आगामी Infinix GT 50 Pro खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आ सकता है जो मोबाइल गेमिंग को आगे रखते हैं। कंपटीशन की बात करें तो इस सेगमेंट में इसका मुकाबला संभावित तौर पर Oppo K13 Turbo, iQOO Neo 10 और realme GT 6 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

Infinix GT 50 Pro उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो एक अफॉर्डेबल गेमिंग फोन चाहते हैं, यदि आप इसे लेना चाहें तो वेट कर सकते हैं। हम आगे भी कोई अपडेट मिलने पर इसके बारे में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।