Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, सामने आए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Join Us icon
Infinix Hot 2022

Infinix भारत में जल्द ही Hot 11 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी का यह स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 के नाम से भारत में एंट्री कर सकता है। PassionateGeek ने अपनी एक रिपोर्ट में इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। अपकमिंग Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन को को UniSoC T700 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Infinix Hot 11 2022 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। वहीं इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने ऑरिजनल Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच दिया था। इनफिनिक्स का अपकमिंग स्मार्टफोन UniSoC T700 प्रोसेसर और Mali G52 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। इनफिनिक्स का यह पोन 4GB की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT के इंडिया वेरिएंट ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें कैसी रही परफॉर्मेंस

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है जिसमें 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here