Infinix Hot 50 5G 16जीबी तक रैम, 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Infinix-Hot-50-5G-launched-in-india-price-specifications.jpg

Infinix Hot 50 5G भारत में लॉन्च हो गया है। पिछले कई दिनों से मोबाइल अपनी प्राइस रेंज और दमदार फीचर्स के लिए चर्चा में था। वहीं, अब यह ग्राहकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। इसकी सेल फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म पर शुरू होगी। स्मार्टफोन में एक्सटेंटेड तकनीक की मदद से 16जीबी तक रैम, 48MP AI कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट जैसी खूबियां हैं। आइए, आगे इंफिनिक्स हॉट 50 5जी की कीमत और स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।

Infinix Hot 50 5G की कीमत और उपलब्धता

Infinix Hot 50 5G की तस्वीरें

Infinix Hot 50 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Infinix Hot 50 5G में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। इस स्क्रीन पर ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स मोबाइल में मौजूद एप्लीकेशन के अनुसार 60, 90 और 120Hz रिफ्रेश रेट का अनुभव कर पाएंगे। इसकी स्क्रीन पर 93.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और पंच होल डिजाइन देखने को मिलेगा।

चिपसेट

Infinix Hot 50 5G में प्रोसेसिंग के लिए कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट की पेशकश की है। यह मोबाइल प्रोसेसर 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। जिसके साथ ग्राहकों को अच्छी डाउनलोडिंग स्पीड और गेम खेलने की क्षमता मिल जाती है।

रैम और स्टोरेज

स्पीड और डाटा स्टोर करने के लिए नया Infinix Hot 50 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। जिसमें 4GB रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज शामिल है। फोन में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी है। जिसकी मदद से कुल 16GB तक का पावर उपयोग किया जा सकता है।

कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Infinix Hot 50 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके बैक पैनल पर यूजर्स को एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 कैमरा लेंस मिलता है। साथ में एक AI लेंस लगा हुआ है। फोन के कैमरा में यूजर्स को 12 से ज्यादा मोड्स मिलेंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए ब्रांड ने डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है। जिससे आपके पूरे दिन का बैकअप आसानी से मिल सकता है यह बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें ग्राहकों को AI चार्ज प्रोटेक्शन, पावर मैराथन, स्मार्ट मोड, अल्ट्रा पावर सेविंग मोड जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

अन्य

Infinix Hot 50 5G में सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और कई AI तकनीक वाले फीचर दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलता है। जबकि डायनेमिक बार इंटरएक्टिव स्क्रीन भी खास है। Infinix HOT 50 5G में सेगमेंट-फर्स्ट TUV SUD A लेवल 60-महीने का फ्लुएंसी एश्योरेंस मिलेगा। जो 5 साल तक लगातार अच्छी परफॉरमेंस देगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित ब्रांड के XOS 14 पर काम करता है।

See Full Specs


Best Competitors

Moto G35 Rs. 12,499
78%
POCO C75 Rs. 10,999
76%
Moto G45 5G Rs. 10,997
77%
See All Competitors