
Infinix अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro को भारत में लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही है। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन सितंबर 2026 के पहले हफ्ते में आएगा। हालांकि, लॉन्च डेट शेयर नहीं की गई है, लेकिन Infinix ने फोन का डिजाइन और इसके चार कलर ऑप्शन भी बता दिए हैं। फोन का सबसे खास फीचर इसका रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) है। आइए, Hot 70 Pro फोन के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
सितंबर के पहले हफ्ते में होगी एंट्री
Infinix Hot 70 Pro को भारत में सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। जो जल्द ही बताई जा सकती है। कंपनी ने फिलहाल कीमत को लेकर भी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह देखना होगा कि भारत में Hot 70 Pro को किस प्राइस सेगमेंट में उतारा जाता है। हालांकि उम्मीद है यह मिड रेंज में आ सकता है।
Infinix Hot 70 Pro कलर ऑप्शन
Infinix Hot 70 Pro फोन को Dynamic Shine Design के साथ पेश किया जाएगा। जिसे कंपनी ने ‘Living Design’ कॉन्सेप्ट से लिया गया बताया है। इसके तहत स्मार्टफोन के कलर, मटेरियल और फिनिश को आसपास के वातावरण के साथ तालमेल में रखने की कोशिश की गई है। कलर्स के मामले में Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive Blue शामिल हैं। इन सभी में अलग-अलग टेक्सचर और फिनिश देखने को मिलेंगे।
Thermo Orange वैरियंट का रियर पैनल तापमान के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है। वहीं, Mirage Green को रात के समय की परिस्थितियों के अनुसार बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। Silk Glow Purple को फोन को अलग एंगल से देखने या टिल्ट करने पर बदलते पैटर्न के साथ पेश किया गया है। वहीं, Dive Blue वैरियंट में मैट फिनिश मिलेगी।
Active Matrix Cube होगा खास
Infinix Hot 70 Pro के रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube इसका सबसे अलग फीचर है। यह एक छोटा LED-बेस्ड डिस्प्ले/लाइटिंग सिस्टम है। जो फोन के पीछे एक डायनेमिक विजुअल एरिया की तरह काम करेगा। एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब पर नोटिफिकेशन, कॉल, अलर्ट, म्यूजिक, गेमिंग और चार्जिंग जैसी एक्टिविटी के दौरान अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट देखने को मिलेंगे।
मिल सकती है 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा
Infinix Hot 70 Pro कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है। ऐसे में भारत आने वाले मॉडल के संभावित स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्लोबल मॉडल के आधार पर फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 50MP Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है।
Infinix Hot 70 Pro को लेकर फिलहाल Active Matrix Cube, चार अलग-अलग डिजाइन वाले कलर ऑप्शन और सितंबर के पहले हफ्ते का लॉन्च कंफर्म है। हम लॉन्च डेट का अपडेट मिलते ही फिर से नए पोस्ट में जानकारी देंगे। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











