
इनफिनिक्स कंपनी इंडिया में बेहद जल्द अपना नया स्मार्टफोन लाने वाली है। ब्रांड की ओर हालांकि अभी इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन यह आने वाला फोन Infinix Hot 70 या फिर Infinix Hot 70 Pro हो सकता है। कंपनी ने आने वाले हॉट सीरीज के स्मार्टफोन के लिए मार्केटिंग कैंपेन शुरू कर दी है और आने वाले कुछ ही दिनों फोन लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी जाएगी।
Infinix Hot 70 Series इंडिया लॉन्च डिटेल
इनफिनिक्स इंडिया की ओर से एक मार्केटिंग कैंपेन की शुरुआत की गई है जिसमें लोगों से गूगल फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस फॉर्म में साफ तौर पर बता दिया गया है कि कंपनी भारत में अपनी ‘हॉट’ सीरीज का नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है और उसके लिए ही टैगलाइंस और विज्ञापन विजुअल्स का चयन किया जाना है।
सिर्फ इतना ही नहीं इस फॉर्म में फोन की फोटोज़ भी शेयर कर दी गई है जो हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Infinix Hot 70 या फिर Infinix Hot 70 Pro स्मार्टफोन जैसी ही है। इस फोटोज़ में अपकमिंग मोबाइल को 5 कलर मॉडल्स में दिखाया गया है जिसमें पर्पल, ऑरेंज, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू कलर शामिल हैं। इस कैंपेन से साफ हो गया है कि इनफिनिक्स हॉट 70 या फिर हॉट 70 प्रो इंडिया में लॉन्च होने वाला है।
Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इंडियन मार्केट में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर पेश किया जा सकता है।
लीक के अनुसार Infinix Hot 70 Pro 5G फोन इंडिया में 8GB RAM पर लॉन्च होगा और इसके टॉप वेरिएंट में 256GB storage दी जाएगी। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में बड़ी 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो में 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस बैक कैमरा सेटअप डिटेल ब्रांड द्वारा शेयर किए गए गूगल फॉर्म से ही मिल गई है। इसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड है जिनके साथ एक छोटी-सी मैट्रिक्स डिस्प्ले भी लगी है जिसमें कुछ एनिमेशन चलेंगे। उम्मीद कर सकते हैं कि मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च होगा।
Infinix Hot 70 स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 70 पर नज़र डालें तो यह एक 4जी स्मार्टफोन है जो ग्लोबल मार्केट में MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर पर लाया गया है। इस मोबाइल में 6000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 4G में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। SGS सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ही इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। यह मोबाइल कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है जिसे कंपनी ने Dynamic Shine Design का नाम दिया है। यानी गर्मी बढ़ने पर इस फोन का रंग बदल जाता है। आशा है कि कंपनी कुछ ही दिनों में फोन की इंडिया लॉन्च डेट घोषित कर देगी।












