Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra के मेमोरी ऑप्शन आए सामने, जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/infinix-note-60-note-60-pro-note-60-ultra-memory-options-listings-launch-soon.jpg

Infinix Note 60 सीरीज को लेकर एक बार फिर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल Carlcare India वेबसाइट पर Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra के भारत में लॉन्च होने वाले मेमोरी वेरिएंट्स की जानकारी मिली है। इसके साथ ही Note 60 और Infinix Note 60 Pro को TUV सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। यही नहीं प्रो मॉडल की प्री-बुकिंग नाइजीरिया में शुरू भी हो चुकी है। यानी फोंस जल्द लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Carlcare वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, Infinix Note 60 (मॉडल नंबर X6879) भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, Infinix Note 60 Pro (मॉडल नंबर X6878) को तीन मेमोरी ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। जिसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वैरियंट दिखे हैं।

टॉप-एंड मॉडल की बात करें तो Infinix Note 60 Ultra को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में स्पॉट किया गया है, जिससे साफ है कि यह सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बन सकता है। बता दें कि Carlcare India वेबसाइट पर Note 60 सीरीज की मौजूदगी यह इशारा करती है कि Infinix का यह नया लाइनअप भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

यदि TUV सर्टिफिकेशन की बात करें तो Infinix Note 60 और Infinix Note 60 Pro की बैटरी डिटेल्स सामने आई हैं। TUV लिस्टिंग के अनुसार, Infinix Note 60 में 5990mAh और 6340mAh बैटरी कैपेसिटी देखी गई है। जबकि Note 60 Pro में 5850mAh और 6340mAh बैटरी मॉडल्स लिस्ट किए गए हैं। दो अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी का होना यह दर्शाता है कि ये मार्केट या रीजन के हिसाब से अलग बैटरी में आ सकते हैं।

पूर्व में Infinix Note 60 को Google Play Console और FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है। जहां गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में Dimensity 7300 या Dimensity 7360 प्रोसेसर, Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम सामने आया है। इसके साथ 1208 × 2644 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले भी देखने क मिला था। जिसकी पिक्सल डेंसिटी 520ppi बताई गई है। वहीं, FCC सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ था कि इसमें 6,150mAh की टिपिकल बैटरी दी जा सकती है, जिसकी रेटेड कैपेसिटी 5,990mAh होगी। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, NFC सपोर्ट, ऑक्टागन शेप में हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड रियर कैमरा मॉड्यूल मिलने की जानकारी दी गई थी।

Infinix Note 60 Pro भी पहले FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है, जहां इसके Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने की जानकारी शेयर की गई है। FCC लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5850mAh रेटेड बैटरी दी जा सकती है, जिसकी टिपिकल कैपेसिटी 6000mAh बताई गई है। इसमें 12GB+256GB मेमोरी ऑप्शन भी शामिल हो सकता है। इसका डिजाइन काफी हद तक स्टैंडर्ड Note 60 जैसा ही हो सकता है।

बता दें कि Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और डिजाइन आधिकारिक रूप से कंफर्म हो चुके हैं, क्योंकि Infinix ने Note 60 Pro की प्री-बुकिंग नाइजीरिया में 28 जनवरी से शुरू कर दी है। जो 8 फरवरी तक चलेगी। प्री-बुकिंग पोस्टर में फोन का ऑरेंज कलर में दिखाया गया है। जिसमें रियर कैमरा मॉड्यूल के राइट साइड पर ग्लिफ मैट्रिक्स भी नजर आता है। जो समय और तापमान जैसी जानकारी शो कर सकता है। इसके अलावा पोस्टर में 50MP मेन कैमरा, 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिख रहे हैं।

Infinix Note 60 सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो जो मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स तलाश रहे हैं। लॉन्च के बाद Note 60 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14, Realme Narzo 80 Pro और Samsung Galaxy A17 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Android वर्जन और बैलेंस्ड परफॉरमेंस मिले, तो Infinix Note 60 सीरीज बढ़िया विकल्प बन सकती है। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।