
Infinix Note 60 Pro 5G फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। बीते दिनों इस मोबाइल फोन इंडिया लॉन्च डेट लीक में सामने आई थी लेकिन आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह इनफिनिक्स का 5जी फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है।
Infinix Note 60 Pro इंडिया लॉन्च डेट 13 अप्रैल तय हुई है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां 13 अप्रैल के साथ ही लॉन्च का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत पर से पर्दा उठा दिया जाएगा। मोबाइल यूजर्स ब्रांड के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर यह मोबाइल लॉन्च लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

जैसा कि हमने पहले ही बताया इनफिनिक्स नोट 60 प्रो ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है, इसलिए इसकी स्पेक्स डिटेल्स पहले ही अनविल हो चुकी है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno A810 जीपीयू दिया गया है।
Infinix Note 60 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके साथ कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलती है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Note 60 Pro 5G मोबाइल में 6500mAh बैटरी लगाई गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल 30W Wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन में Reverse charging भी दी गई है जिसे 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ यूज़ किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है और उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यही वेरिएंट्स मिलेंगे। यह मोबाइल Extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे डबर कर देता है। यानी इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) तक की ताकत पर काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।













