
Infinix ने अपनी Note सीरीज में नया प्रीमियम मॉडल Infinix NOTE 60 Pro ग्लोबली पेश कर दिया है। इसके साथ Note 60 भी आया है जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं, प्रो मॉडल की बात करें तो यह दमदार परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और हाई-एंड डिस्प्ले फीचर्स के साथ आता है। यह डिवाइस उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो कम कीमत में शानदार अनुभव लेना चाहते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Infinix NOTE 60 Pro में 6.78 इंच का 1.5K (1208×2644) LTPS AMOLED पैनल मिलता है। इस पर 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 93.18% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही 100% DCI-P3 कलर गमट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट इसे गेमिंग और मूवी देखने के लिए खास बना सकता है। वहीं, प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है और Always-On डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है।
Infinix NOTE 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 5G चिपसेट लगाया गया है। जिसे Qualcomm ने 4nm प्रोसेस पर तैयार किया है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU (1×2.7GHz, 3×2.4GHz, 4×1.8GHz) और Adreno A810 GPU मिलता है। जो गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जा सकता है। फोन में 3D IceCore VC Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह XOS 16 पर रन करेगा। जो Android 16 पर आधारित है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix NOTE 60 Pro में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट और f/1.59 अपर्चर है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होने की उम्मीद है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है। कैमरा फीचर्स में Super Night, Vlog, Dual Video, Slow Motion और Live Photo Mode जैसे कई ऑप्शन शामिल हैं।
बैटरी इस फोन की बड़ी खासियतों में से एक है। क्योंकि Infinix NOTE 60 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है।
मेमोरी की बात करें तो Infinix NOTE 60 Pro 12GB RAM + 12GB एक्सटेंडेड RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 8GB एक्सटेंडेड RAM + 256GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का उपयोग किया गया है।
डिजाइन के मामले में Infinix NOTE 60 Pro प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ आता है। इसके Torino Black वैरियंट की मोटाई 7.36mm है, जबकि अन्य रंगों में 7.45mm है और वजन 201.7 ग्राम रखा गया है। यह Mist Titanium, Deep Ocean Blue, Solar Orange, Mocha Brown, Torino Black और Frost Silver जैसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
कनेक्टिविटी के लिए डुअल नैनो सिम, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NFC, IR Blaster और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकता है। ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर्स, JBL ट्यूनिंग, Hi-Res और DTS सपोर्ट मिलता है।
Infinix NOTE 60 Pro की कीमत अभी ग्लोबल साइट पर लिस्ट नहीं है, लेकिन यह जल्द शेयर की जा सकती है। यह उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है जो 144Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, वायरलेस चार्जिंग और दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं। यह इंडिया में आएगा या नहीं इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। हम अपडेट आने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












