12GB RAM और Dimensity 8400 Ultimate के साथ Geekbench पर दिखा Infinix Note 60 Ultra, जानें परफॉरमेंस स्कोर

Infinix जल्द ही अपनी नई Infinix Note 60 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर टीजर भी आ चुका है। इसमें आने वाले फोंस Note 60 और Note 60 Pro को पूर्व में क्रमशः Dimensity 7400 Ultimate और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं, अब Infinix Note 60 Ultra को गीकबेंच पर देखा गया है। जिससे इसके प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Geekbench प्लेटफार्म पर आगामी Infinix Note 60 Ultra मॉडल नंबर X6877 के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट से लैस हो सकता है। इस प्रोसेसर में एक प्राइम कोर 3.25GHz की क्लॉक स्पीड पर, तीन कोर 3GHz पर और चार कोर 2.10GHz पर रन करते दिखे हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकता है।
परफॉरमेंस स्कोर की बात करें तो डिवाइस ने Geekbench 6.5 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1609 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 6762 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि फोन 12GB RAM के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में इसमें Android 16 मिल सकता है। इन खूबियों को देखकर लगता है कि डिवाइस दमदार साबित हो सकता है।
Infinix Note 60 Ultra को लेकर इससे पहले Carlcare सर्विस वेबसाइट पर भी जानकारी सामने आ चुकी है। बताया गया है है कि यह दो स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध हो सकता है। जिसमें 12GB+256GB और 12GB+512GB मेमोरी ऑप्शंस शामिल हैं। इससे यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज विकल्प मिलने की संभावना है।
लीक्स के अनुसार Infinix Note 60 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह डिवाइस Infinix के नए XOS 16 पर काम कर सकता है।
पावर बैकअप के लिए Infinix Note 60 Ultra में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। खास बात यह भी है कि फोन में टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट मिलने की बात भी सामने आई है।
आगामी फोन Infinix की इटालियन डिजाइनर ब्रांड Pininfarina के साथ साझेदारी में आने वाला है। यानी Infinix Note 60 Ultra प्रीमियम और यूनिक डिजाइन वाला होगा। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर Realme GT 7, Redmi Note 15 और iQOO Neo 10 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि देखना होगा कि कंपनी इसे किस कीमत पर लॉन्च करती है। तभी असल टक्कर समझ आ पाएगी। हम आपको आगे भी फोन का अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।