Infinix Note 60 Ultra का लॉन्च कंफर्म, Pininfarina डिजाइन पार्टनरशिप का टीजर हुआ जारी

Infinix ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च का ऐलान कर दिया है। टीजर के अनुसार कंपनी नए डिजाइन के साथ Infinix Note 60 Ultra मॉडल ला रही है। ब्रांड ने खुलासा किया है कि उसका आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्रिएटिव पार्टनरशिप के साथ आएगा। जिससे इस डिवाइस की प्रीमियम क्वालिटी और डिजाइन फिलॉसफी को लेकर ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ गई है। कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में आगामी डिवाइस से जुड़ी और जानकारियां शेयर होंगी। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Infinix ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि दुनिया की प्रसिद्ध इटैलियन डिजाइन कंपनी Pininfarina, जो सुपरकार्स और परफॉरमेंस व्हीकल्स के लिए जानी जाती है। यह Infinix के मिलकर अगले प्रीमियम स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस पार्टनरशिप के तहत आने वाला पहला स्मार्टफोन Infinix Note 60 Ultra होगा।
Infinix के मुताबिक यह पार्टनरशिप उसके प्रीमियम लाइनअप में क्राफ्ट्समैनशिप को नए स्तर पर ले जा सकती है। जिसमें Pininfarina की इंजीनियरिंग प्रिसिजन, एलीगेंस और लाइफस्टाइल-ड्रिवन डिजाइन का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिलहाल Infinix Note 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसके डिजाइन और खूबियों को जल्द ही बताया जाएगा।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Infinix ने किसी ऑटोमोटिव डिजाइन-हाउस के साथ काम किया हो। इससे पहले ब्रांड BMW की DesignWorks स्टूडियो के साथ Note 30 VIP Racing Edition और Note 40 सीरीज भी लेकर आ चुकी है। इन दोनों सीरीज में मोटरस्पोर्ट-इंस्पायर्ड डिजाइन देखने को मिला था। वहीं, अब नए अल्ट्रा मॉडल में भी कुछ अलग देखने को मिलेगा।
उम्मीद है Infinix Note 60 Ultra नए प्रीमियम डिजाइन वाला समर्टफोन विकल्प बन जाएगा। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो इसे नए साल 2026 में एंट्री मिलेगी। जबकि सटीक लॉन्च डेट जल्द सामने आएगी।
Infinix Note 60 Ultra उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, स्टाइलिश लुक और फ्लैगशिप-लेवल फील लेना चाहते हैं। Pininfarina जैसी सुपरकार डिजाइन कंपनी के साथ हुई साझेदारी इसे खास तौर पर उन लोगों और प्रोफेशनल्स के लिए आकर्षक बना सकती है जो अपने फोन के डिजाइन को ज्यादा तवज्जो देते हैं। लॉन्च के बाद Note 60 Ultra का मुकाबला Realme GT 7, Redmi Note 15 और iQOO Neo 10 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।
यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जो मिड रेंज में यूनिक डिजाइन और तगड़ा परफॉरमेंस दे तो Infinix Note 60 Ultra आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसे लेकर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।