लॉन्च से पहले Infinix Note Edge के कलर्स और डिजाइन आया सामने, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Infinix के नोट एज स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही हैं। इसे आने वाली 19 जनवरी को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच आधिकारिक घोषणा से पहले Infinix Note Edge फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स सामने आए हैं। जिससे साफ हो गया है कि कंपनी इस बार Note सीरीज़ में प्रीमियम और स्टाइलिश लुक दे सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Infinix Note Edge को ऑरेंज, ब्लू, वाइट या सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा एक ग्रीन वैरियंट के आने की भी उम्मीद है। इनमें ऑरेंज कलर वैरियंट आकर्षक और यूनिक नजर आ रहा है। यह कलर इस साल कई प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में देखने को मिला है। फोन के बैक पैनल में कंपनी ने कैट्स-आई जेमस्टोन से इंस्पायर्ड पर्ल-लाइक फिनिश का इस्तेमाल किया है। जिससे फोन का लुक और ज्यादा प्रीमियम हो जाता है।
डिजाइन की बात करें तो फोन के फ्रंट में कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले दिख रहा है। जो इसे फ्लैगशिप-लेवल लुक देता है। फोन के राइट साइड पर अलग ग्रीन रंग का बटन भी देखा गया है, जिसे संभवतः कस्टम फंक्शन या शॉर्टकट की के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। फोन के बैक पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश लगा है।
ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Infinix Note Edge में JBL-ट्यून किए गए डुअल स्पीकर्स दे सकता है। जो इसे म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग के लवर्स के लिए खास बना सकता है। साइड प्रोफाइल से देखा जाए तो फोन काफी स्लिम डिजाइन के साथ नजर आया है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.2mm बताई जा रही है। इतना पतला होने के बावजूद इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। इस बैटरी से शानदार बैकअप भी मिल जाएगा।
फिलहाल Infinix ने Note Edge के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह स्मार्टफोन Geekbench पर देखा गया है, जहां इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB रैम और Android 16 मिलने की जानकारी दी गई है।
Infinix Note Edge उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन, कर्व्ड डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। लॉन्च के बाद फोन को संभावित तौर पर Redmi Note 14 5G, Realme Narzo 80X और Lava Blaze Curve 5G जैसे स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है।
यदि Infinix Note Edge की कीमत कम रहती है तो यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। हम लॉन्च होने पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।