लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता पॉप-अप कैमरे वाला फोन, सिर्फ 9999 रुपये में मिलेगी 4000mAh बैटरी, 4GB RAM और 48MP ट्रिपल कैमरा

Join Us icon

Infinix का नाम उन टेक ब्रांड्स में शुमार है जो अपने स्मार्टफोंस को अग्रेसिव प्राइस के साथ पेश करते हैं। इनफिनिक्स के फोन कम कीमत वाले तो होते हैं कि वहीं साथ ही यह ब्रांड अपने डिवाईसेज़ के साथ कोई न कोई नया रिकॉर्ड भी बनाता है। आज लंबे इंतजार के बाद इनफिनिक्स ने इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Infinix S5 Pro पेश किया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसी के साथ ही Infinix S5 Pro इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का सबसे सस्ता पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन भी बन गया है।

लुक व​ डिजाईन

सबसे पहले Infinix S5 Pro की लुक की बात करें तो पॉप-अप कैमरा इस डिवाईस की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना है जो फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के उपरी पैनल पर दाईं ओर पॉप अप कैमरा दिया गया है जो सेल्फी की कमांड देने पर बाहर निकलता है। फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इनफिनिक्स एस5 प्रो को 3D Glass फिनिश पर बनाया गया है। इसी तरह Infinix S5 Pro के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है।

Infinix S5 Pro launched cheapest pop up camera phone 48mp triple rear 4000mah battery specs price sale offer

फोन का रियर कैमरा सेटअप दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर कैमरा सेटअप पॉप-अप कैमरे के नीचे ही लगाया गया है। फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसके ठीक नीचे Infinix की ब्रांडिंग लगी हुई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। Infinix S5 Pro के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर दिया गया है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Infinix S5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत का है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6.53 इंच की बड़ी फुलएचडी+ फुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इनफिनिक्स ने अपने फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो एक्सओएस 6.0 के साथ काम करता है।

यह भी पढ़ें : 6.4 इंच डिसप्ले और 4000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Moto G8, जानें क्या है कीमत

इनफिनिक्स एस5 प्रो में प्रोसेसिंग के लिए 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इंडिया में Infinix S5 Pro को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix S5 Pro launched cheapest pop up camera phone 48mp triple rear 4000mah battery specs price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इनफिनिक्स एस5 प्रो की सबसे बड़ी पहचान इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का एआई पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix S5 Pro के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और थर्ड लो लाईट सेंसर सपोर्ट करता है। बता दें कि इनफिनिक्स एस5 प्रो का रियर कैमरा गूगल लेंस इम्बेडेड है।

यह भी पढ़ें : 9999 रुपये में लॉन्च हुआ Realme 5i का नया वेरिएंट, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरा

Infinix S5 Pro रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Infinix S5 Pro में एआई स्मार्ट पावर सेविंग फीचर के साथ 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Infinix S5 Pro को कंपनी की ओर से 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन आने वाली 13 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Infinix S5 Pro को Forest Green और Voilet कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here