28 अप्रैल को लॉन्च होगा Infinix Smart 7 HD, 5000mAh बैटरी और 6.6-इंच डिसप्ले से होगा लैस

Infinx इंडिया अपने नए स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी स्मार्ट एचडी सीरीज के अंदर Smart 7 HD को पेश करेगी। यह फोन इस माह 28 अप्रैल को पेश किया जाएगा। वहीं, आपको बता दें कि फोन पिछले साल पेश किए गए Smart 6 HD का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। साथ ही कंपनी ने अपकमिंग हैंडसेट की कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं।
Infinix Smart 7 HD की स्पेसिफिकेशन्स (कंफर्म)
- डिस्प्ले: इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। वहीं, उम्मीद है कि इस लेटेस्ट फोन एचडी रिजोल्यूशन और वॉटर ड्रॉप नॉच ऑफर किया जाएगा।
- रैम और स्टोरेज डीटेल्स: फोन में दिए जाने वाले प्रोसेसर की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह साफ हो गया है कि फोन 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।
- बैटरी: ग्राहकों को इस डिवाइस में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी। चार्जिंग क्षमता लॉन्च डेट पर सामने आएगी।
- सिक्योरिटी: इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में सिक्योरिटी के लिए आप लोगों को फोन के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
- कैमरा सेटअप: फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, लेकिन फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फोन में कितने मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।
Infinix Smart 7 HD की कीमत (संभावित)
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इस अपकमिंग फोन को ग्रीन और ब्लू दो रंगों में उतारा जा सकता है। वहीं, पिछले साल की तरह ही स्मार्ट एचडी सीरीज के अंदर आने वाले इस इनफिनिक्स स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है। अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर खबर है कि Infinix 19 अप्रैल को भारत में InBook Y1 Plus Neo लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले, डुअल 2W स्पीकर और 45W टाइप-सी चार्जिंग की सुविधा है। लैपटॉप में 512GB स्टोरेज के साथ Intel Core प्रोसेसर होने की उम्मीद है। कथित तौर पर इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।