5G के लिए Jio को मिला Intel का साथ, बुलेट ट्रेन की रफ्तार में चलेगा इंटरनेट

इंडिया में 5G को पहले पेश करने की होड़ मची हुई है। हाल ही में एयरटेल ने टाटा ग्रुप/टीसीएस के साथ देशी 5G पर काम करने की घोषणा की थी।

Join Us icon

हाल ही में खबर सामने आई थी कि Reliance Jio ने मुंबई में 5जी (Jio 5G) का ट्रायल शुरू कर दिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी सैमसंग, एरिक्सन और नोकिया के साथ मिलकर आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी 5G का ट्रायल शुरू करेगी। इस बीच इंटेल ने सोमवार को कहा कि वह 5जी नेटवर्क टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए रिलायंस जियो के साथ काम करेगी। इसके अलावा इंटेल की वेंचर कैपिटल यूनिट ने पिछले साल रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म यूनिट में 25 करोड़ डॉलर (करीब 1,857.42 करोड़ रुपए) का निवेश करते हुए कहा था कि दोनों कंपनियां टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के क्षेत्र में साथ काम करेंगी।

इंटेल में डाटा प्लेटफॉर्म ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर नवीन शेनॉय ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि यह साझेदारी बेहद फलदायक होगी। भारत में 5G का विकास बड़े पैमाने पर होने जा रहा है और जियो कंपनी उस पर नॉन-लैगेसी तरीके से काम कर रही है। इसे भी पढ़ें: सस्ते Jio 5G स्मार्टफोन से लेकर 5G नेटवर्क सहित कई बड़ी घोषणाएं करेंगे अंबानी, यहां देखें लाइव इवेंट

jio-5g

इसके अलावा Reliance Jio 5G नेटवर्क बनाने के लिए एक नए दृष्टिकोण का उपयोग करने वाले दुनिया भर के कई कैरियर में से एक है। मुख्य रूप से नोकिया, एरिक्सन या हुआवे जैसी कंपनियों से गियर का उपयोग करने के बजाय, ऑपरेटर्स ज्यादा नेवटर्क को संभालने के लिए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल कर रहे हैं। नेटवर्क को ठीक तरह से रन करने के लिए डाटा केंद्रों में इस्तेमाल हो रहे नेटवर्क्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

reliance-jio-sega-games-available-on-jio-games-platform-jio-fiber-access

Jio का 5G ट्रायल

बता दें कि पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी कि Jio ने मुंबई में फील्ड टेस्ट के लिए मिड (सब -6GHz) और mmWave ट्रायल स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि जियो ने मेड-इन-इंडिया गियर पर 5जी टेस्ट के साथ कितनी स्पीड हासिल की। वहीं, जियो ने दिल्ली, हैदराबाद और गुजरात में ट्रायल के लिए भी आवेदन किया है। दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी एयरटेल के पास दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 5जी स्पेक्ट्रम है। इसे भी पढ़ें: ये हैं Jio के बेस्ट 84 दिन वाले प्लान

DoT ने टेलीकॉम आपरेटर्स को शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण और छोटे शहरों में भी 5G का ट्रायल करने को कहा है, ताकि 5G तकनीक का लाभ पूरे देश को मिले। आपको बता दें कि DoT ने 4 मई 2021 को रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और MTNL के आवेदनों को मंजूरी दी थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here