ए​क्सक्लूसिव: सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च होगा इंटेक्स एक्वा ए4 प्लस 4जी वोएलटीई फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

इंडियन मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स को कम कीमत वाले ऐसे स्मार्टफोन्स बनाने में महारथ हासिल है जो 4जी वोएलटीई, लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ ही बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं। इसी काबिलियत को एक बार फिर साथ लाते हुए इंटेक्स जल्द ही अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। कंपनी ए4 प्लस नाम के स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो 3,999 रुपये की कीमत पर जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

intex-aqua-a4-plus-1

Intex Aqua A4+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को 4.5-इंच कर एफडब्ल्यूवीजीए डिस्पले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ स्प्रैडट्रम एससी9832 चिपसेट पर रन करता है।

जानें कहां से खरीदें सबसे कम कीमत पर एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि इस कीमत पर 64जीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज देखने को नहीं मिलती है। वहीं फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

intex-aqua-a4-plus-2

इंटेक्स एक्वा ए4 प्लस एक 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन है जो डुअल सिम के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स का यह स्मार्टफोन ब्लैक और शेपेंन कलर वेरिएंट में आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।