
इसी सप्ताह एक्वा स्टाइल थ्री स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब टेक कंपनी इंटेक्स ने अपनी कम बजट वाली स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ दिया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा नोट 5.5 भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है जो 5,799 रुपये की कीमत पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।
नोकिया ने उतारा टॉर्च लाईट वाला सस्ता फीचर फोन
इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर पेश किया गया है जो 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले से लैस है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है तथा यह 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737वी चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली टी720जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट केमरा दिया गया है।
इंटेक्स का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसी सुविधाएं मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई हैं। इंटेक्स की ओर से एक्वा नोट 5.5 को 5,799 रुपये में लॉन्च किया गया है, जो अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए मौजूद
है।




















