
जनवरी में आयोजित हुए सीईएस ईवेंट में एलजी ने स्मार्टफोन्स की बड़ी खेप लॉन्च की थी। वहीं अब यह कोरियन कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि एलजी जी6 को फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में लॉन्च किया जा सकता है। एक ताजा लीक में एलजी के इस फोन की जानकारी के साथ ही फोन ही फोटोज़ को भी शेयर किया गया है।
डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, कीमत 12,999 रुपये
द वर्ज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एलजी आने आगामी स्मार्टफोन जी6 को एमडब्ल्यूसी ईवेंट में पेश कर सकती है और इसकी लॉन्चिंग की तारीख 26 फरवरी हो सकती है। द वर्ज ने अपनी खबर के साथ ही तथाकथित फोन की कुछ फोटोज़ भी पब्लिश की है जिनमें फोन के फ़ीचर्स देखे जा सकते हैं।
पब्लिश जानकारी और फोटो के आधार पर कहा जा सकता है कि एलजी का यह नया फोन हल्के बेज़ल वाली 5.7-इंच की बड़ी स्क्रीन से लैस होगा तथा इसकी स्क्रीन और बेज़ल को रेशियो 90 प्रतिशत के ज़्यादा होगा। इसके साथ जी6 कॉर्नर से भी कर्व्ड हो सकता है।
9,999 रुपये में आईबॉल ने लॉन्च किया 8-इंच टैबलेट
फोटो में फोन के बाएं तरफ वाल्यूम की तथा फ्रंट अपर पैनल पर स्पीकर तथा फ्रंट कैमरा दिखाई दे रहा है। इस खबर से पहले सामने आए लीक्स की बात करें तो एलजी जी6 के रियल पैनल पर मेटालिक फ्रेम हो सकता है जिसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सैटअप होने की उम्मीद है। साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस तथा 3.5एमएम आॅडियो जैक व यूएसबी टाईप-सी सपोर्टिड हो सकता है।






















