50,000 रुपये से कम में यहां मिल रहा iPhone 14, जानें क्या है डील

आईफोन 14 खरीदने वालों के लिए अभी अच्छा मौका है। यह फोन 2022 में लॉन्च हुआ था, अब भारत में विजय सेल्स पर अपनी सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन Apple के A15 बायोनिक चिप के साथ आता है, जो इसे तेज और स्मूथ बनाता है। विजय सेल्स कुछ खास बैंक कार्ड्स पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट और EMI ऑप्शन्स भी दे रहा है। इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो शानदार विजुअल्स देती है। साथ ही, इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो फोटोज और वीडियोज के लिए बेहतरीन है।
विजय सेल्स पर iPhone 14 का 128GB मॉडल 50,990 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 59,900 रुपये था। वहीं 256GB मॉडल की कीमत 54,900 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है। ICICI बैंक या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है, जिससे बेस मॉडल की कीमत 49,990 रुपये हो जाती है। HDFC बैंक कार्ड से फुल पेमेंट या EMI पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। नो-कॉस्ट EMI 8,332 रुपये प्रति महीना से शुरू है और स्टैंडर्ड EMI 2,496 रुपये प्रति महीना से। iPhone 14 की लॉन्च कीमत 79,900 रुपये थी, जो iPhone 15 सीरीज के बाद 69,900 रुपये हो गई थी। अमेजन पर यह 64,900 रुपये (256जीबी) और फ्लिपकार्ट पर 52,990 रुपये (128जीबी) में उपलब्ध है।
iPhone 14 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस फोन में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले, A15 बायोनिक चिप और 512GB तक स्टोरेज है। इसका डुअल रियर कैमरा (12MP वाइड-एंगल + 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल) और 12MP फ्रंट कैमरा शानदार फोटोज और Dolby Vision वीडियोज देता है। TrueDepth कैमरे के साथ Face ID और IP68 रेटिंग इसे सिक्योर और टिकाऊ बनाती है। वहीं बैटरी सिंगल चार्ज पर 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और MagSafe वायरलेस व 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
अब अगर आप सोच रहे हैं, तो करीब तीन साल पुराना यह फोन खरीना चाहिए या नहीं तो बता दें कि अभी भी फोन उन लोगों के लिए शानदार है, जो iOS का प्रीमियम एक्सपीरियंस, लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट्स और बढ़िया कैमरा चाहते हैं। A15 चिप हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल है। Apple का ब्रांड वैल्यू और अच्छी रीसेल वैल्यू इसे स्मार्ट चॉइस बनाती है। इस कीमत में इतना फीचर-पैक्ड iPhone मिलना एक शानदार डील है, खासकर HDFC कार्ड डिस्काउंट के साथ।
इस प्राइस रेंज में अगर आप इसके अल्टरनेटिव देख रहे हैं, तो फिर एंड्रॉयड में Google Pixel 9A, OnePlus 13s, iQOO 13 5G vivo X200 FE, Nothing Phone 3, realme GT 7 Pro जैसे फोन देख सकते हैं।