
Apple आज 7 सितंबर को अपने नए iPhone 14 लाइनअप के मॉडल्स को लॉन्च करेगा। आईफोन्स की पॉपुलैरिटी इतनी है कि हर साल यूजर्स नए iPhone मॉडल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। Apple iPhone 14 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। नए आईफोन के साथ साथ कंपनी Apple Watch और AirPods भी लॉन्च करेगी। खबरों की माने तो कंपनी iPhone 14 सीरीज के डिजाइन में बदलाव कर सकता है। Apple Watch के दो नए मॉडल के साथ कंपनी AirPods Pro भी लॉन्च कर सकता है। यहां हम आपको आज Apple के लॉन्च से पहले अपकमिंग डिवाइसेस के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iPhone 14 के 4 मॉडल होंगे लॉन्च
खबरों की मानें तो Apple नए आईफोन के चार मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max लॉन्च कर सकता है। ऐप्पल के प्रो मॉडल पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आएंगे। इसके साथ ही कंपनी इस साल से Mini मॉडल को बंद कर सकता है।
नहीं बढ़ेंगी कीमतें
ख़बरों की माने तो Apple iPhone 14 सीरीज के रेगूलर मॉडल की कीमतें नहीं बढ़ाएगा। हालांकि Pro मॉडल की कीमतें 100 डॉलर तक महंगे हो सकते हैं।
iPhone के नए कलर
iPhone 14 और iPhone 14 Max फोन – ग्रीन, पर्पल, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। यह भी हो सकता है कि कंपनी पर्पल कलर वेरिएंट को पिंक से रिप्लेस कर सकता है। वहीं बात करें iPhone 14 Pro मॉडल के फोन ग्रीन, पर्पल, सिल्वर, गोल्ड और ग्रेफाइट कलर में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्पल कलर की जगह सीरा ब्लू रिप्लेस किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ नए कलर वेरिएंट्स जैसे यल्लो, रेड, नेवी ब्लू, पर्पल, मिंट, पिंक, मिडनाइट ब्लू और ब्लैक में पेश किया जा सकता है।
नए Apple Watche
Apple Watche के नए मॉडल Apple Watch Series 8, Apple Watch Series 8 Pro और Apple Watch SE 2 पेश किए जा सकते हैं। प्रो वर्जन की वॉच सबसे प्रीमियम है। खबर की माने तो ये सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आता है। वहीं Apple Watch SE 2 सबसे अफोर्डेबल वॉच है।
AirPods Pro 2
Apple अपने लॉन्च इवेंट में नया AirPods Pro 2 को लॉन्च कर सकता है। इसके डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। नया AirPods Pro मॉडल का कोड नेम B698 है। यह ऐप्पल के नेक्ट जनरेशन Apple H1 चिप पर काम करेगा। AirPods Pro 2 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया है।
Apple मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट
Apple के मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस प्रोडक्ट को आज होने वाले अपने इवेंट में लॉन्च कर सकता है। संभव है कि कंपनी स्टीव जॉब्स के पॉपुलर फ्रेज – वन मोर थिंग (एक चीज और) के इस्तेमाल के साथ कंपनी के अपकमिं Mixed Reality हेडसेट से पर्दा उठा सकता है। यह भी पढ़ें : iPhone 14 launch: कैमरा टेक्नोलॉजी से डिजाइन तक इन 5 बड़े बदलाव के साथ लॉन्च होंगे नए आइफोन मॉडल
iOS 16, watchOS 9, और tvOS 1 रिलीज डेट
Apple पहले ही कंफर्म कर चुका है कि iPadOS 16 के लॉन्च में कुछ समय और लगेगा। लेकिन आज के लॉन्च इवेंट में ऐप्पल के सीईओ टिम कुक iOS 16, watchOS 9, और tvOS 16 के लॉन्च डेट से पर्दा उठा सकते हैं।





















