
Apple iPhone Delivery: Apple के लेटेस्ट iPhones 14 सीरीज की दिवानगी ऐसी है कि एप्पल फैन इनस नई सीरीज के किसी भी मॉडल को जल्द से जल्द सबसे पहले खरीदना चाहते हैं। लेकिन, एप्पल आईफोन 14 सीरीज की बिक्री के बाद से इसकी डिमांड के कारण ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, अब इस समस्या को हल करते ग्रॉसरी और आवश्यक सामग्री प्रोवाइड कराने वाली ऐप Blinkit ने आईफोन 14 को कुछ ही मिनटों में यूजर्स के पास डिलीवर करने का जिम्मा उठाया है। आइए जानते हैं कि Blinkit की यह सर्विस कैसे काम करेगी।
मिनटों में मिलेगा iPhone 14
Blinkit के फाउंडर अलबिंदर ढींढसा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि आईफोन और एक्सेसरीज के लिए एप्पल के एक प्रीमियम रीसेलर के साथ साझेदारी की है। इसके जरिए Blinkit दिल्ली और मुंबई में आईफोन की डिलीवरी करेगा। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का दावा है कि अगर एप्पल का स्टोर यूजर्स के पते के नजदीक होता है, तो आईफोन 14 का ऑर्डर कुछ ही मिनटों में यूजर्स के पास डिलीवर हो जाएगा। इसके अलावा कंज्यूमर्स Blinkit से भी आईफोन 14 के साथ ही Apple एक्सेसरीज खरीद सकेंगे। इसे भी पढ़ें: iPhone 14 Pro खरीदने केरल से दुबई पहुंच गया यह शख्स! बनना चाहता था नया आईफोन पाने वाला पहला इंडियन

Blinkit ऐप ऑर्डर करें iPhone
अगर आप Blinkit से आईफोन 14 सीरीज ऑर्डर करना चाहते हैं तो सबसे तो आपके फोन में Blinkit ऐप डाउनलोड होना चाहिए। अगर फोन में ऐप नहीं है तो आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ऐप में आईफोन 14 सीरीज का पसंदीदा मॉडल ऑर्डर कर सकते हैं। Blinkit यूजर्स के पते के अनुसार यूजर्स तक आईफोन 14 सीरीज की होम डिलीवरी मिनटों में पहुंचाएगा।
iPhone Sale In India
आपको बता दें कि आईफोन 14, आईफोन 14 प्रो तथा आईफोन 14 प्रो मैक्स पिछले हफ्ते 16 सितंबर से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। वहीं आईफोन 14 प्लस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी। iPhone 14 तथा iPhone 14 Plus को Midnight, Purple, Starlight, Blue और (PRODUCT)RED कलर में खरीदा जा सकेगा तथा iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro MAX Space Black, Silver, Gold और Deep Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 3,200mAh Battery पर चलेगा iPhone 14 Pro! जानें दूसरे आईफोंस में दी गई है कितनी बैटरी
Apple iPhone 14 Price
अगर बात करें iPhone 14 के प्राइस की तो इंडिया में यह फोन तीन वेरिएंट में सेल किया जा रहा है। डिवाइस 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में आता है। iPhone 14 128GB को ग्राहक 79,900 रुपये, 256GB को 89,900 रुपये और 512GB को 1,09,900 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।



















