iPhone 14 के लॉन्च से पहले Apple को जबरदस्त झटका, इस देश ने कंपनी पर लगाया बैन

ब्राजील सरकार ने Apple को बिना चार्जर के iPhone बेचने पर बैन लगा दिया है। सरकार का तर्क है कि बिना चार्जर के स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए अधूरा है।

Join Us icon

iPhone 14 के लॉन्च से पहले Apple को जबरदस्त झटका लगा है। ब्राज़ील की सरकार ने देश में Apple iPhone की बिक्री पर बैन लगा दिया है। The Verge की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्राजील की सरकार ने iPhone के पैक में चार्जर न होने के चलते देश में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकार कहना है कि एप्पल का यह प्रोडक्ट उपभोक्ताओं के लिए अधूरा है। यहीं कारण है कि सरकार ने ब्राजील पर इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है।

ब्राज़ील सरकार Apple पर सख़्त

ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने Apple पर 12.275 मिलियन रियास (करीब 2.38 मिलियन डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही देश में iPhone 12 समेत कंपनी ने नए मॉडल की बिक्री पर बैन लगाने का आदेश दिया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश में ऐसे किसी भी iPhone मॉडल की बिक्री पर बैन लगाया जाता है, जिसके साथ पावर चार्जर नहीं दिया जा रहा है। सरकारी आदेश में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह उपभोक्ताओं के साथ जानबूझकर किया जा रहा है। यह प्रोडक्ट चार्जर के बिना पूरा नहीं है।

Apple के तर्क को किया खारिज

ब्राज़ील के न्याय मंत्रालय ने ऐप्पल के इस तर्क को खारिज कर दिया कि फ़ोन के साथ चार्जर न देने के पीछे कंपनी का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। इस तर्क पर मंत्रालय ने कहा कि किसी स्मार्टफोन को बिना चार्जर के बेचने से पर्यावरण संरक्षण हो रहा है इसके लिए कंपनी ने कोई ठोस सबूत नहीं दिए हैं।

iPhone 14 के लॉन्च से ठीक पहले ब्राज़ील सरकार का यह फ़ैसला कंपनी के लिए एक झटके की तरह है। हालांकि ऐप्पल ने इस मामले में अपनी ओर से फिलहाल कोई सफ़ाई नहीं दी है। यह भी पढ़ें : iPhone 14 launch: कैमरा टेक्नोलॉजी से डिजाइन तक इन 5 बड़े बदलाव के साथ लॉन्च होंगे नए आइफोन मॉडल

iPhone 14 सीरीज लॉन्च

Apple के लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज के मॉडल आज 7 सितंबर को लॉन्च होने हैं। iPhone 14 सीरीज के तहत कंपनी चार मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max लॉन्च कर सकती है। खबरों की माने तो इस साल iPhone Mini लॉन्च नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here