
अगर आप भी आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईफोन की लेटेस्ट सीरीज के फोन iPhone 14 बेस वेरियंट (128GB) को बेहद ही कम कीमत में खरीदने का ऑप्शन मिल रहा है। यह हैंडसेट अमेजन ग्रेट समर सेल में खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं कौन फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और क्या है पूरी डील।
iPhone 14 का प्राइस, डिस्काउंट और ऑफर

- iPhone 14 अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान 66,999 रुपये में उपलब्ध होगा, लेकिन प्राइम ग्राहकों के पास 39,293 रुपये की प्रभावी कीमत पर फोन को पाने का मौका है। आइए आगे बताते हैं कैस…
- iPhone 14 के 128GB मॉडल को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन, डील में फोन को 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- इसके अतिरिक्त, ICICI और Kotak बैंक कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर 375 रुपये की छूट मिलेगी।
- अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने वालों के लिए, 2,331 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
- अमेजन 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का अमेजन पे रिवॉर्ड दे रहा है। इन सभी को जोड़ने से कीमत घटकर 39,293 रुपये हो जाएगी।
iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन
- iPhone 14 में 6.1 इंच की डिस्प्ले है।
- फोन में A15 बायोनिक चिपसेट है और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।
- फोन में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का है।
- फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
- कैमरे के साथ HDR वीडियो के साथ 4K रिकॉर्डिंग और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।
क्या आपको Amazon सेल के दौरान iPhone 14 खरीदना चाहिए?
iPhone 14 को पिछले साल सितंबर 2022 में पेश किया गया था। लेकिन, अब सवाल है कि आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं, इसका जवाब निश्चित रूप से हां है। वह इसलिए क्योंकि यह लेटेस्ट एंट्री-लेवल iPhone है और प्रीमियम हार्डवेयर के साथ आता है। हालांकि फोन एक साल पुराने A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। लेकिन, फिर भी आपको इसके परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं मिलेगी। इसके अलावा पिछली पीढ़ी के iPhones की तुलना में कैमरों में कुछ सुधार किए गए हैं और इसकी बैटरी भी अच्छी है।












