
iPhone 17 सीरीज के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है और इस बार इसमें चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें एक नया वैरियंट iPhone 17 Air भी शामिल है। नए iPhones को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, लेटेस्ट लीक में iPhone 17 के डिस्प्ले साइज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। सबसे अहम बात यह है कि इस बार स्क्रीन साइज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका मतलब है कि iPhone 17 (वेनिला मॉडल) में बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। यह जानकारी Amazon India पर Spigen द्वारा लिस्ट किए गए iPhone 17 के स्क्रीन गार्ड से मिली है, जिसमें स्क्रीन साइज का जिक्र किया गया है।
iPhone 17 डिस्प्ले साइज (लीक)
- GSMArena ने Amazon India पर iPhone 17 की एक लिस्टिंग को स्पॉट किया है जो कि iPhone 17 Pro, iPhone 17 और iPhone 16 Pro के लिए एक टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर की थी।
- यह Amazon लिस्टिंग पॉपुलर केस मैन्युफैक्चरर Spigen की ओर से थी, जिससे यह विश्वसनीय लगती है। हालांकि, यह अब उपलब्ध नहीं है।
- स्क्रीन प्रोटेक्टर तीन iPhone मॉडल्स iPhone 17 Pro, iPhone 17, और iPhone 16 Pro के लिए था। यह सुझाव देता है कि इन तीनों iPhones का स्क्रीन साइज एक जैसा होगा।
- iPhone 16 Pro में 6.3-इंच की डिस्प्ले है, इसलिए iPhone 17 और iPhone 17 Pro में भी इसी साइज का डिस्प्ले हो सकता है।
- iPhone 17 Pro के लिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है, लेकिन वेनिला iPhone 17 एक ज्यादा कॉम्पैक्ट ऑप्शन रहा है, जिसे iPhone 16 की तरह 6.1-इंच डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद थी।

यह लीक इस अटकल को और मजबूती देता है कि iPhone 17 में इस बार वाकई में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। DSCC एनालिस्ट Ross Young ने पहले ही यह भविष्यवाणी की थी कि iPhone 17 में 6.3-इंच (सटीक रूप से 6.27-इंच) की स्क्रीन होगी। इसका मतलब है कि iPhone 17 पहले के iPhone मॉडल्स की तरह कॉम्पैक्ट नहीं रहेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि Apple इस बार अपनी वेनिला लाइनअप को भी स्मूद रिफ्रेश रेट का तोहफा दे सकता है। iPhone 17 और iPhone 17 Air में 120Hz स्क्रीन दी जा सकती है, जो कि इनके पिछले मॉडलों की 60Hz डिस्प्ले की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा।हालांकि, Apple शायद इन मॉडल्स में ProMotion एडैप्टिव रिफ्रेश रेट शामिल न करे। यह फीचर यूजर के इस्तेमाल के अनुसार रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता है, जिससे बैटरी की बचत होती है और जरूरत पड़ने पर स्मूद एनिमेशन का अनुभव मिलता है।
iPhone 17 सीरीज के लॉन्च में अभी समय बाकी है, इसलिए बेहतर यह होगा कि हम और जानकारी का इंतजार करें। लेकिन अब तक सामने आए सभी लीक्स को देखते हुए, ऐसा लग रहा है कि वेनिला iPhone 17 मॉडल में इस बार बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।












