iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है 48MP Sony IMX905 सेंसर और वेरिएबल अपर्चर

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह जानकारी जून में हुए Tata Electronics के डेटा ब्रीच के दौरान लीक हुई इंटरनल फाइल्स से मिली है। हालांकि Apple ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन्हें केवल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। आइए, आगे जानते हैं आगामी एप्पल फोन में कैसा कैमरा मिल एकता है।
iPhone 18 Pro Max लीक
लीक के अनुसार, जून में Tata Electronics के सिस्टम में डेटा ब्रीच हुआ था। उस समय दावा किया गया था कि इस घटना में Apple से जुड़ी करीब 630.4GB गोपनीय इंटरनल फाइल्स डार्क वेब पर लीक हो गई थीं। हालांकि बाद में भारतीय सरकार की जांच में कहा गया कि इस डेटा ब्रीच से कोई बड़ी जानकारी प्रभावित होने के सबूत नहीं मिले हैं। वहीं, अब Notebookcheck की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसी लीक हुई फाइलों में मौजूद एक डायग्नोस्टिक लॉग से iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।
iPhone 18 Pro Max कैमरा लीक
लीक हुए लॉग के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX905 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें Variable Aperture तकनीक मिलने की बात सामने आई है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Apple के किसी भी iPhone में पहली बार होगा, जिसमें कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन के अनुसार अपने अपर्चर को बदल सकेगा। इससे कम रोशनी और डे-लाइट दोनों में बेहतर फोटो क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।
लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max में Sony IM973 टेलीफोटो सेंसर, Sony IMX972 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, Sony IMX591 LiDAR रिसीवर और Sony IM914 फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। बताया गया है कि इस बार बड़ा बदलाव केवल प्राइमरी कैमरा सेंसर में हो सकता है। बाकी कैमरा सेंसर पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro Max जैसे ही रह सकते हैं।
कब हो सकता है लॉन्च?
Apple हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में अपनी नई iPhone 18 Series लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट या कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई असल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही लिया जाना चाहिए। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स वेबसाइट पर विजिट करते रहें।