iPhone 18 Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप के साथ आया Apple का नया फ्लैगशिप फोन

Apple ने आज 9 सितंबर को अपने बड़े “Surprise and shine” इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 18 Pro Max में कंपनी ने परफॉरमेंस, कैमरा और बैटरी के साथ थर्मल मैनेजमेंट में भी बड़े अपग्रेड किए हैं। फोन में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। इसमें नया Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। आइए, आगे iPhone 18 Pro Max की कीमत, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 18 Pro Max स्पेसिफिकेशंस
iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। छोटे Dynamic Island की वजह से स्क्रीन पर कंटेंट के लिए ज्यादा जगह भी मिलेगी है।
iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। जिसे 2nm प्रोसेस तकनीक पर बनाया गया है। इसमें 6-core CPU और 7-core GPU मिलता है। Apple के अनुसार नया GPU A19 Pro की तुलना में 40 प्रतिशत तक तेज है। जबकि memory bandwidth में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चिप में Dual 16-core Neural Engine भी दिया गया है। जिससे on-device AI और कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी की परफॉरमेंस बेहतर होती है।
iPhone 18 Pro Max फोन में N1 Apple द्वारा बनाया गया नया वायरलेस नेटवर्किंग चिप भी दिया गया है। जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करता है। वहीं, iPhone 18 Pro सीरीज में नया C2 cellular मॉडर्न सिस्टम है। जो बेहतर सेलुलर क्वालिटी और विश्वसनीयता के साथ तेज उपलोड्स देने का दावा करता है।
लंबे समय तक हैवी गेमिंग और AI वर्कलोड के दौरान iPhone 18 Pro Max फोन को बेहतर थर्मल मैनेजमेंट देने के लिए नया Vapor Chamber दिया गया है। इसका सरफेस एरिया iPhone 17 Pro की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। Apple के अनुसार रीडिजाइन किया गया थर्मल सिस्टम परफॉरमेंस में 40 प्रतिशत तक सुधार करता है। A20 Pro की नई पैकेजिंग और वेपर चैंबर मिलकर फोन को लंबे समय तक बेहतर परफॉरमेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।
iPhone 18 Pro Max का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका कैमरा सिस्टम है। फोन में 48MP Fusion Main Camera दिया गया है। जिसमें पहली बार वैरिएबल अपर्चर का सपोर्ट मिलता है। इसका aperture f/1.48 से f/4 के बीच बदल सकता है। 6 लेज़र-कट ब्लेड अलग-अलग aperture के बीच आसानी से बदलाव करते हैं। इससे कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने के साथ depth of field पर भी ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है।
iPhone 18 Pro Max में iPhone की अब तक की सबसे बड़ी battery life दी गई है। eSIM-only मॉडल में यह फोन 45 घंटे तक video playback दे सकता है। सिर्फ 5 मिनट की wired charging से करीब 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।
iPhone 18 Pro Max iOS 27 के साथ आता है, जिसमें Apple Intelligence और नया Siri AI शामिल है। Siri AI ज्यादा personal, capable और conversational बनाया गया है। यह मेसेज, emails और फोटोज जैसे पर्सनल कंटेक्स्ट को समझकर यूजर की मदद कर सकता है। इसके साथ ऑनस्क्रीन अवेयरनेस के जरिए स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के आधार पर एक्शन लेने में भी मदद मिलेगी। Apple Intelligence में फोटो एडिटिंग और दूसरे AI फीचर्स भी मिलते हैं। Apple के अनुसार इन AI फीचर्स में प्राइवेसी के लिए ऑन डिवाइस प्रोसेसिंग और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट का इस्तेमाल किया गया है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत और सेल
भारत में iPhone 18 Pro Max को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है। इस बेस वैरियंट में 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके बाद इसका 512GB वैरियंट आता है, जिसकी कीमत 2,04,900 रुपये तय की गई है। कंपनी ने 1TB और 2TB के विकल्प भी उतारे हैं। इसके 1TB स्टोरेज की कीमत 2,54,900 रुपये रखी गई है। जबकि 2TB स्टोरेज मॉडल 3,29,900 रुपये में मिलेगा। फोन के प्री ऑर्डर्स 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से शुरू की जाएगी।