एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

हाल ही में नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था। एक ओर जहां यह खबर है कि नोकिया 8 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है वहीं दूसरी ओर नोकिया के आगामी एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर भी जानकारी सामनें आई है। इस लीक में नोकिया 9 की स्पेसि​फिकेशन्स लीक हुई है जिसमें इस फोन को एंडरॉयड 8.0 ओरियो से लैस बताया गया है।

6-इंच की स्क्रीन तथा एंडरॉयड 8.0 ओरियो के सा​थ सोनी का नया फोन हुआ लीक

नोकिया 9 को दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में नोकिया 9 को टीए-1004, टीए-1012 तथा टीए-1052 मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है, जिसके आधार पर यह भी माना जा रहा है कि नोकिया 9 को कंपनी तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी।

nokia-8

जीएफएक्स बेंच के अनुसार नोकिया 9 एंडरॉयड 8.0 ओरियो का आधारित होगा तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया जाएगा। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन की रैम व स्टोरेज की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540 जीपीयू बताया गया है।

nokia-9-gfx

लीक्स के अनुसार नोकिया 9 को 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.3-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा जो इसे पानी और धूल अवरोधक बनाएगा। लीक के अनुसार नोकिया 9 ओज़ो आॅडियो तकनीक पर पेश किया जाएगा जो 3डी म्यूज़िक एक्सपीरियंस देगा तथा इसके साथ ही यह वीआर सपोर्ट के साथ आएगा।

इनफोकस ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला फोन, कीमत भी है बेहद कम

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 9 में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 12-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है तथा इस फोन की कीमत त​करीबन 699 डॉलर यानि 45,000 रुपये के करीब हो सकती है।