Maruti कार से भी महंगा है iPhone Duo! देखें Apple फोल्डेबल फोन, iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/iphone-price.jpg

नए आईफोन आ गए हैं। Apple ने इंडिया में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है। अगर कहा जाए कि नए आईफोन एप्पल द्वारा लाए गए अभी तक के सबसे महंगे और एडवांस मोबाइल हैं, तो गलत नहीं होगा। एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन का रेट तो इतना है कि उसके प्राइस पर Maruti Alto भी आ सकती है। नए आईफोंस का रेट और उनपर मिलने वाले ऑफर्स सहित सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 18 Pro प्राइस

मेमोरी कीमत
256GB ₹1,64,900
512GB ₹1,89,900
1TB ₹2,39,900
2TB ₹3,14,900

iPhone 18 Pro Max प्राइस

मेमोरी कीमत
256GB ₹1,79,900
512GB ₹2,04,900
1TB ₹2,54,900
2TB ₹3,29,900

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max सेल और ऑफर

आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स भारत में 12 सितंबर की शाम 5 बजकर 30 मिनट से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इस नए Apple iPhones की सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी की ओर से 7,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा जो बैंक ऑफर के तहत प्राप्त होगा। American Express, Axis और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ही छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 6 महीने की No Cost EMI पर भी फोन बेचेगी।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से 3 महीने पर Apple Music सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा। इसके साथ ही आईफोन यूजर्स को Apple TV+ और Apple Arcade का भी मुफ्त एक्सेस प्राप्त होगा। बताते चलें कि नया आईफोन खरीदते वक्त पुरान मोबाइल एक्सचेंज में देने वाले लोगों को कंपनी 4500 रुपये से 81,500 रुपये तक का trade-in ऑफर भी दे रही है। ये दोनों एप्पल आईफोन burgundy, glacier, silver और black कलर में बिकेंगे।

iPhone 18 Duo प्राइस

मेमोरी कीमत
256GB ₹2,99,900
512GB ₹3,24,900
1TB ₹3,74,900
2TB ₹4,49,900

iPhone Duo सेल और ऑफर

आईफोन डुओ एप्पल का फोल्डेबल फोन है। इसे भी चार मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है जिसकी कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होकर 4,49,900 रुपये तक जाती है। इसे अगले महीने की 16 तारीख से बुक किया जा सकेगा जिसके बाद iPhone Duo की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इस मोबाइल पर भी 7000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 81,500 रुपये तक का trade-in ऑफर मिलेगा। आईफोन डुओ पर भी कंपनी आईफोन 18 प्रो मॉडल्स जैसा ही एप्पल सब्सक्रिप्शन बेनिफिट दे रही है। इसे Star White और Night Sky कलर में खरीदा जा सकेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया किया आईफोन डुओ के रेट पर मारुती अल्टो कार को खरीदा जा सकता है। इस वक्त दिल्ली सर्किल में Maruti Alto का ऑन रोड प्राइस तकरीबन 4.07 लाख रुपये से शुरू हो जाता है। यानी देखा जाए तो 2TB वाला iPhone Duo कार से भी महंगा है। अगर मौका मिला तो आप क्या खरीदेंगे, आईफोन या कार?

नए Apple iPhones कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित Amazon, Flipkart, Vijay Sales और Croma जैसे मुख्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकेंगे और इन्हें ऑफलाइन मार्केट्स से भी खरीदा जा सकेगा। इन सभी आईफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए क्लिक करें – iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Duo