iPhone SE 4/iPhone 16e का कथित डमी यूनिट लॉन्च से पहले हुआ लीक, देखें तस्वीरें

Join Us icon
Highlights

  • कथित डमी यूनिट इमेज में iPhone SE 4/iPhone 16e को ब्लैक और वाइट कलर्स में दिखाया गया है।
  • फोन में एक सिंगल प्रोट्रूडिंग रियर कैमरा, एक बॉक्सी चेसिस और एक म्यूट स्विच है।

उम्मीद है कि Apple अपने अगली पीढ़ी के iPhone SE 4 या कुछ अफवाहों के अनुसार iPhone 16e को अगले कुछ महीनों में यानी संभवतः मार्च या अप्रैल में लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले iPhone SE 4/iPhone 16e की कथित डमी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। जिससे इसके लुक की जानकारी मिली है। आइए, आगे अपकमिंग मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।

iPhone SE 4/iPhone 16e डमी

  • सोशल मीडिया साइट एक्स ओर सन्नी डिक्सन ने iPhone SE 4/16e की दी डमी तस्वीरें शेयर साझा की हैं।
  • पहली तस्वीर में फोन ब्लैक और वाइट रंग में दिखाया गया है, जिसे आमतौर पर Apple अपने फोन डिजाइन करते समय उपयोग करता है।
  • हम एक उभरे हुए रियर कैमरे के साथ एक छोटा सा कटआउट देखते हैं जो संभवतः एक माइक्रोफोन के लिए है और उसके ठीक बगल में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। यह एक डमी यूनिट है, इसलिए इसमें कोई Apple लोगो मौजूद नहीं है।
  • दूसरी इमेज में वॉल्यूम रॉकर, म्यूट स्विच और सिम ट्रे स्लॉट के साथ फोन का साइड प्रोफाइल दिखाया गया है।
  • iPhone 16e/iPhone SE 4 में बेहतर ग्रिप के लिए गोल कोनों के साथ एक बॉक्सी चेसिस है।
  • फोन के फ्रंट डिजाइन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अफवाह है कि इसमें पतले बेजल के साथ एक नॉच डिजाइन है।
  • चूंकि इस समय लीक की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है, इसलिए हमारा सुझाव है कि आप इसे पूरी तरह से सच न मानें।

iPhone SE 4/iPhone 16e के बारे अब तक हम क्या जानते हैं?

  • डिस्प्ले: iPhone SE 4/16e में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.06-/6.1-इंच डिस्प्ले होने की बात कही गई है। यह पिछले जनरेशन मॉडल की 4.7-इंच स्क्रीन से एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन A18 चिपसेट के साथ आ सकता है। माना जाता है कि इसमें iPhone 16 सीरीज की तरह Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • कैमरे: पीछे की तरफ एक 48MP लेंस हो सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में 24MP का फ्रंट कैमरा होने का सुझाव दिया गया है। इसकी तुलना में पिछले जनरेशन मॉडल में 12MP का रियर और 7MP का फ्रंट कैमरा था।
  • बैटरी: फोन में 3,279mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जो पिछले मॉडल के 2,018mAh सेल से ज्यादा है।
  • अन्य: सुरक्षा के लिए फेस आईडी, 20W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग, धूल और पानी के बचाव के लिए IP68 रेटिंग, USB टाइप-C पोर्ट, इन-हाउस 5G मॉडेम और Qi2 और MagSafe वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

कीमत की बात करें तो iPhone SE 4/16e की कीमत 499 डॉलर (करीब 43,200 रुपये) और 549 डॉलर (करीब 47,600 रुपये) के बीच होने की अफवाह है। तुलना के लिए iPhone SE 3 को भारत में मार्च 2022 में 43,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। किसी भी अन्य Apple डिवाइस की तरह iPhone SE 4/16e भी ग्लोबली लॉन्च के साथ भारत में लॉन्च होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here