iQOO 12 और Vivo X100 कब हो सकते हैं लॉन्च, यहां जानें डिटेल

नवंबर के महीने में Vivo और iQOO अपने नए स्मार्टफोन बाजार में लाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि चीन में सबसे पहले Vivo X100 सीरीज और इसके बाद iQOO 12 सीरीज पेश की जा सकती है। साथ ही भारत में भी इस श्रंखला का आईक्यूओओ 12 लाया जा सकता है। आइए, आगे आपको संभावित लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
Vivo X100 और iQOO 12 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo X100 और iQOO 12 के लॉन्च टाइम लाइन को लेकर जानकारी दी है।
- बताया गया है कि iQOO 12 सीरीज स्मार्टफोन आने वाले 11 नवंबर को पेश किए जा सकते हैं।
- अगर Vivo X100 सीरीज की बात करें तो इसके बारे में डिटेल मिली है कि यह 11 नवंबर के बाद लॉन्च हो सकती है।
- एक अन्य टिपस्टर की मानें तो iQOO 12 सीरीज ऑनलाइन माध्यम से 11 नवंबर को रिलीज हो सकती है।
- जबकि Vivo X100 सीरीज के फोंस 11 नवंबर के बाद एक इवेंट के दौरान पेश हो सकते हैं।
- बता दें कि इससे पहले भी नवंबर में ही iQOO 12 सीरीज का सामान्य मॉडल आईक्यूओओ 12 भारत में लॉन्च होने की बात सामने आ चुकी है।
iQOO 12 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: iQOO 12 फोन में फ्लैट E7 AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: फोन में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है जो आने वाले 24 अक्टूबर को पेश हो रहा है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए इस मोबाइल में 16जीबी LPDDR5x रैम + 512जीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग और बड़ी 5000mAh बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।
- कैमरा: iQOO 12 में ट्रिपल रियर कैमरा लगाया जा सकता है। जिसमें 50MP का ऑम्निविज़न OV50H सेंसर, 50MP का ISOCELL JN1 वाइड एंगल लेंस और 3X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP अन्य लेंस दिया जा सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो iQOO 12 फोन एंड्राइड 13 आधारित Origin OS 4.0 पर काम कर सकता है।
Vivo X100 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Vivo X100 सीरीज के फोंस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें कर्व कार्नर और पंच-होल कटआउट डिजाइन की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: Vivo X100 और X100 Pro में डीमेंसिटी 9300 चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि Pro+ मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस रखा जा सकता है।
- कैमरा: Vivo X100 और X100 Pro एक इंडिपेंडेंट V3 ISP के साथ आ सकते हैं। जबकि X100 Pro+ में 50MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा और 200MP का टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है।
- बैटरी: Vivo X100 सीरीज़ में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- ओएस: यह फोंस एंड्रॉइड 14 आधारित फनटच ओएस पर काम कर सकते हैं।