iQOO 15 स्मार्टफोन में मिलेगा कलर-चेंजिंग डिजाइन, देखें लुक और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

iQOO जल्द ही चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब लॉन्च डेट आने से पहले ब्रांड ने अपकमिंग फ्लैगशिप iQOO 15 5G के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। इसके साथ ही फोन की पहली आधिकारिक तस्वीर भी शेयर की गई है। जिसमें इसके नए कैमरा मॉड्यूल डिजाइन की झलक देखने को मिली हैं। आइए, आगे डिवाइस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

टीजर में केवल फोन का बैक वाला हिस्सा दिखाया गया है। जिसमें इसका कलर-चेंजिंग बैक पैनल नजर आ रहा है। साथ ही नए पोस्टर इमेज में फोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर पोर्टहोल-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें हिडन RGB लाइट स्ट्रिप लगी है। यह पिछले साल के iQOO 13 के Halo Light का अपग्रेडेड वर्जन हो सकती है।

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, कैमरा मॉड्यूल का साइज बड़ा और मोटा हो सकता है। क्योंकि इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में फ्लैट डिस्प्ले, बड़े राउंडेड कॉर्नर, फ्लैट मेटल फ्रेम और शार्प एजेज दिए जा सकते हैं। जिससे इसे प्रीमियम फ्लैगशिप लुक मिल सकता है।

आपको बता दें कि लीक वीडियो ने इसके डिजाइन को और भी यूनिक दर्शाया है। इसमें फोन का बैक पैनल ग्रे से पिंक में बदलता हुआ दिखाई देता है। यह डायनेमिक फिनिश इसे बेहद आकर्षक बना सकता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि फोन में दो अलग-अलग डिजाइन जैसा फील मिल सकता है।

अब तक आई स्पेसिफिकेशंस के अनुसार iQOO 15 में 6.85-इंच का फ्लैट 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1 निट से लेकर 6,000 निट्स तक ब्राइटनेस दी जा सकती है। इसमें AR एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग भी हो सकती है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रह सकती है। यह डिस्प्ले सैमसंग का QHD OLED पैनल हो सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।

यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 12GB RAM और Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें Q3 गेमिंग चिप, 8K VC कूलिंग यूनिट और हाई-एंड गेमिंग फीचर्स भी मिलने की बात सामने आ चुकी है।

iQOO 15 के रियर पैनल पर ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है। उम्मीद है कि पेरिस्कोप कैमरा के कारण फोन का कैमरा मॉड्यूल बड़ा नजर आ सकता है।

बैटरी के मामले में यह पहले से और भी दमदार रह सकता है। क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो पिछले साल के iQOO 13 की 6,000mAh बैटरी से बड़ी है। इसके साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकती है।

अभी iQOO 15 की लॉन्च डेट नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह आने वाले 20 अक्टूबर को आ सकता है। फोन के आने के बाद इसका मुकाबला आगामी OnePlus 15, Xiaomi 17 Pro Max और Realme GT 8 Pro जैसे फ्लैगशिप से हो सकता है। हालांकि, कलर-चेंजिंग डिजाइन और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स इसे थोड़ा आगे रख सकते हैं।

अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप फोन चाहते हैं जिसमें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस यानी सबकुछ शानदार हो तो iQOO 15 आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसलिए आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इससे जुड़े अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here