iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50MP 3x पेरिस्कोप कैमरा, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/iqoo-15-ultra-features.jpg

iQOO अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra को 4 फरवरी को चीन में लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोबाइल गेमर्स को लुभा सकता है। क्योंकि इसमें हाई-एंड कैमरा सेटअप और तगड़ा परफॉरमेंस दिया जाएगा। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर इसके कैमरा और कुछ अन्य फीचर्स कंफर्म किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड ने टीजर में कंफर्म किया है कि iQOO 15 Ultra में 50MP का Sony 3x सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जिसमें नया अपग्रेडेड CIPA 4.5-लेवल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट होगा। इसके साथ फोन में वीवो की फ्लैगशिप इमेजिंग टेक्नोलॉजी NICE 3.0 Optical Reconstruction Engine और Magic 2.0 Image Restoration Engine का उपयोग किया जाएगा। जिससे तस्वीरों की डिटेल और क्वालिटी बेहतर मिल पाएगी। वहीं, पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी कंफर्म हुआ है कि कनेक्टिविटी के लिए iQOO 15 Ultra में 29 सराउंड एंटेना दिए जाएंगे। जो फोन पकड़ने के तरीके के हिसाब से अपने आप सिग्नल पाथ स्विच कर लेते हैं। यह स्मार्टफोन N79 5G बैंड को सपोर्ट करेगा। इसमें AI Esports Signal Engine 2.0 दिया जाएगा, जो मोटी दीवारों के आर-पार भी Wi-Fi सिग्नल को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने यूनिवर्स मेट्रो गेमिंग नेटवर्क भी देने की बात कही है। जिससे अंडरग्राउंड इलाकों में भी लो-लेटेंसी ऑनलाइन गेमिंग संभव हो सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO 15 Ultra फोन में 6.85 इंच का 2K फ्लैट LTPO पैनल होगा। जिसे Samsung ब्रांड ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन Honor of Kings जैसे पॉपुलर गेम्स को 144fps पर अल्ट्रा सेटिंग्स और बेहतर मैप टेक्सचर के साथ दिखा सकेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Ice Dome Air Cooling सिस्टम दिया जाएगा। जिसमें इन-बिल्ट फैन शामिल होंगे। गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए फोन में कैपेसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स, हाई-प्रिसिजन जाइरोस्कोप और फास्ट टच रिस्पॉन्स रेट भी मिलेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की पूरी संभावना है। जिसे कंपनी के इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप के साथ जोड़ा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 2K नेटिव अपस्केलिंग, 120fps फ्रेम इंटरपोलेशन और रियल-टाइम रे ट्रेसिंग जैसे फीचर्स भी मिलने की बात सामने आई है।

बैटरी के मामले में iQOO 15 Ultra में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है। अन्य खूबियों की बात करें तो सामने आया है कि फोन में Dolby Atmos के साथ ट्यून किए गए स्टीरियो 1115 कोएक्सियल स्पीकर्स, एडवांस्ड डुअल-एक्सिस हैप्टिक्स सिस्टम, 144fps लाइवस्ट्रीमिंग सपोर्ट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कलर्स की बात करें तो ब्रांड ने कंफर्म किया है कि iQOO 15 Ultra स्मार्टफोन 2077 Black और 2049 Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह गेमिंग, कैमरा और परफॉरमेंस के साथ प्रीमियम यूजर्स को टारगेट कर सकता है। इसलिए यदि आप चीन में हैं और आने वाले दिनों में पावरफुल गेमिंग फोन लेने चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 4 फरवरी को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।