iQOO 16T के बड़े फीचर्स लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 6, 2K डिस्प्ले के साथ हो सकती है एंट्री

Join Us icon

iQOO अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16T पर काम कर रहा है। इस फोन से जुड़ी शुरुआती जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। वहीं, अब माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने नया लीक शेयर किया है। जिससे फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और कूलिंग सिस्टम जैसी अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 16T प्रोसेसर डिटेल्स

लेटेस्ट लीक के अनुसार, iQOO ने iQOO 16T की टेस्टिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसका प्रोटोटाइप Qualcomm के आने वाले SM8950 फ्लैगशिप चिपसेट पर आधारित है। जिसे Snapdragon 8 Elite Gen 6 के नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके साथ कंपनी MediaTek Dimensity 9600 (DX6) वैरियंट की भी टेस्टिंग कर रही है, यानी फोन अलग-अलग चिपसेट ऑप्शंस के साथ आ सकता है।

iQOO 16T डिस्प्ले और इनबिल्ट कूलिंग फैन

लीक में बताया गया है कि कि iQOO 16T में 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट Samsung डिस्प्ले दिया जा सकता है। खास बात यह है कि फोन में इनबिल्ट बड़ा कूलिंग फैन भी मिलने की बात सामने आई है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हैवी टास्क के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट मिल सकता है। हालांकि टेस्टिंग फेज में होने के कारण लॉन्च तक इसके स्पेसिफिकेशंस में बदलाव संभव हो सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन अभी नहीं हुई कंफर्म

iQOO ने iQOO 15T को मई 2026 में लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी iQOO 16T को भी 2027 में पेश कर सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हम अपडेट मिलते ही आपको जानकारों देंगे।

पूर्व मॉडल iQOO 15T के स्पेसिफिकेशंस

तुलना की जाए तो मौजूदा iQOO 15T में 6.82-इंच का 2K+ AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 Monster चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा और बैक पैनल पर OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा व 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें मेटल फ्रेम के साथ IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो आगामी iQOO 16T के लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here