
iQOO ने इस साल की शुरुआत में चीन में iQOO 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो प्रीमिमय स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें से एक Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया गया था। iQOO ने चिपसेट की कमी के चलते भारत में iQOO 8 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किए थे। रूमर्स की माने तो iQOO भारत में 2022 के पहले क्वार्टर में iQOO 9 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने भले ही अपकमिंग iQOO फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में कंफर्म जानकारी शेयर न की हो लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि iQOO 9 सीरीज को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको iQOO 9 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
iQOO 9 स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 9 सीरीज चीन और दूसरे मार्केट में जनवरी या फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग iQOO फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही टिपस्टर ने बताया है कि iQOO 9 और Pro मॉडल दोनों ही क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे। iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफ़ोन सेकेंड जेनेरेशन इंडिपेंडेंट डिस्प्ले चिप, डुअल स्पीकर, डुअल X-एक्सिस लीनियर मोटर के साथ पेश किया जाएगा। iQOO के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफ़ोन डुअल प्रेशर सेंसिटिविटी शोल्डर बटन के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : OPPO Find N फोल्डेबल फोन 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
iQOO का यह स्मार्टफ़ोन 120Hz रिफ़्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफ़ोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जिसमें इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। फ़िलहाल डिस्प्ले साइज़ को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। लीक स्पेसिपिकेशन्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। iQOO 9 सीरीज में कंपनी माइक्रो गिंबल PTZ का सपोर्ट ऑफ़र करेगी। फ़िलहाल यह जानकारी नहीं है गिंबल सपोर्ट सिर्फ़ प्रो वेरिएंट में दिया जाएगा या नहीं। यह भी पढ़ें : Realme जल्द लॉन्च करेगा नया टैबलेट, Geekbench पर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक










