
OPPO के एनुअल टेक इवेंट Inno Day 2021 में कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा। ओप्पो ने एक ट्वीट कर बताया कि वह 15 दिसंबर को अपने फोल्डेबल इनोवेशन से पर्दा उठाएगा। OPPO ने कंफर्म किया है कि वह Find N सीरीज को लेकर आ रहा है। ओप्पो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही हमाने सामने होगा। कंपनी ने एक ट्वीट में ये साफ कर दिया है कि वह 15 दिसंबर को OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही है। इस ट्वीट में कंपनी ने एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक भी देखने को मिलती है।
OPPO Find N फोल्डेबल फोन 15 दिसंबर को होगा लॉन्च
ट्वीटर में ओप्पो ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखें तो OPPO Find N फोल्डेबल फोन में दो डिस्प्ले देखने को मिलेंगी। आउटर डिस्प्ले की बात करें तो यह लगभग बिना बैजल के हैं। इन दोनों डिस्प्ले को देखने पर लगता है कि ये AMOLED पैनल हैं। फोन की मुख्य डिस्प्ले हिंज से कनेक्ट रहती है, जो कि इसे फ़ोल्ड और अनफोल्ड में मदद करती है।
This is the exquisitely engineered #OPPOFindN.
Hold. Fold. Enjoy. Repeat.
Coming December 15. #OPPOINNODAY2021 pic.twitter.com/LVZKNgYiAv— OPPO (@oppo) December 9, 2021
इसके साथ ही हमारा मानना है कि इस फोल्डेबल फ़ोन में पावर बटन साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर में ही दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। इसके साथ ही डिवाइस के टॉप और बॉटम एंटीना लाइनिंग भी दिए गए हैं। OPPO Find N फ़ोल्ड स्मार्टफ़ोन में मैटल चैसिस भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Realme जल्द लॉन्च करेगा नया टैबलेट, Geekbench पर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कि 12GB तक की रैम के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 12.6MP (इफेक्टिव) कैमरा दिया जा सकता है। OPPO Find N फोल्डेबल फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 12-पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11 Lite NE, Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफ़ोन पर मिल रहा है 9000 रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट




















