32MP सेल्फी कैमरा, 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा iQOO Neo 10, खूबियां हुई कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/iqoo-neo-10-display-camera-details-confirmed.jpg
Highlights

iQOO Neo 10 इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Vivo का सब-ब्रांड iQOO इस आने वाले स्मार्टफोन की प्रमुख खूबियों को टीज कर रहा है। फिलहाल कंपनी ने Neo 10 के डिस्प्ले, कैमरा और कूलिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी शेयर की है। यह डिवाइस हाल ही में चीन में लॉन्च हुए iQOO Z10 Turbo Pro का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है, हालांकि इसमें कुछ अंतर हो सकते हैं।

iQOO Neo 10 डिस्प्ले और कैमरा डिटेल्स

iQOO Neo 10 के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:

iQOO Neo 7 साल 2023 में आखिरी नॉन-प्रो Neo स्मार्टफोन था। Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने पिछले साल केवल iQOO Neo 9 Pro को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹35,999 थी।