iQOO Neo 8 सीरीज चीन में हुई लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

iQOO Neo 8 सीरीज को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस लाइनअपन के अंदर कंपनी ने iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro को उतारा है। यह सीरीज लुक और फीचर्स के मामले में काफी शानदार है। अगर खासियत की बात करें तो कंपनी ने पहली बार iQOO Neo series में फोटोग्राफी के लिए V1+ चिप और AI टास्कस को दिया है।
iQOO Neo 8 सीरीज का प्राइस और सेल डिटेल
- iQOO Neo 8 के 12जीबी + 256जीबी वेरिएंट की कीमत RMB 2,499 ( लगभग 29,400 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट का प्राइस RMB 2,799 (लगभग 32,900 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत RMB 3,099 (लगभग 36,400 रुपये) है।
- iQOO Neo 8 Pro के 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत RMB 3299 ( लगभग 38,800 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट RMB 3599 (लगभग 42,300 रुपये) है।
- इन दोनों ही फोन्स की सेल चीन में 31 मई से शुरू होगी।
iQOO Neo 8 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: iQOO Neo 8 सीरीज में 6.78-इंच 1.5K ऐमोलेड डिसप्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 92.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 2800×1260 रिजोल्यूशन, 2160Hz PWM और पंच होल कटआउट के साथ दिया गया है।
- प्रोसेसर: iQOO Neo 8 Pro में पावर के लिए न्यू Immortalis-G715 के साथ Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा वैनिला मॉडल पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन1 और एड्रिनो जीपीयू दिया गया है।
- रैम और स्टोरेज: iQOO Neo 8 सीरीज में 16GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 4.0 तक की स्टोरेज होगी।
- ओएस: iQOO Neo 8 सीरीज Origin OS 3.0 के साथ एंडरॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं।
- कैमरा: iQOO Neo 8 में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP बोके लेंस और दूसरी ओर iQOO Neo 8 Pro में 50MP Sony IMX866V का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इसके अलावा दोनों फोन्स में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: iQOO Neo 8 सीरीज में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मौजूद है।
- कनेक्टिविटी: iQOO Neo 8 सीरीज में इन-डिसप्ले सेंसर और aptX, टाइ-सी ऑडियो, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और USB टाइप-सी पोर्ट।