
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने iQOO Neo 8 सीरीज के साथ नया टैबलेट भी लॉन्च किया है। iQOO Pad को कंपनी ने 12.1-इंच डिसप्ले, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 2.8K रेजलूशन के साथ पेश किया है। आइकू का यह टैब मीडियाटेक प्रोसेसर, 10,000mAh बैटरी और फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपके इस टैबलेट के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।
iQOO Pad की कीमत और उपलब्धता
iQOO Pad को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैब का बेस वेरिएंट 8GB+128GB को CNY 2599 (करीब 30,520 रुपये), दूसरा वेरिएंट 8GB+256GB को CNY 2899 (करीब 34,045 रुपये), तीसरा वेरिएंट 12GB+256GB को CNY 3199 (करीब 37,565 रुपये) और 12GB+512GB को CNY 3499 (करीब 41,090 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। चीन में आइकू के टैबलेट के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जिसकी सेल 31 मई से शुरू होगी।
iQOO Pad स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले : आइकू के लेटेस्ट टैब को 12-इंच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, रेजलूशन 2.8K और मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। इस टैब का डिसप्ले HDR10 सपोर्ट करता है।

रियर कैमरा : टैब के रियर पैनल में 13MP+2MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
चिपसेट : इस टैब को MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
रैम और स्टोरेज : आइकू का टैब चार वेरिएंट – 8GB रैम +128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है।
ओएस : iQOO Pad Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 3 पर रन करता है।
बैटरी : आइकू का यह टैब 10,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी : टैब में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3, NFC, USB Type-C पोर्ट और स्पीकर दिए गए हैं।
कलर ऑप्शन : इस टैबलेट को इंटरस्टेलर ग्रे कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 8 सीरीज चीन में हुई लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
iQOO Pad विकल्प
iQOO Pad को कई सारे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट की कई सारी खूबियां हाल में लॉन्च हुए OnePlus टैबलेट से मिलती है। iQOO Pad के अलर्टनेटिव्स की बात करें तो Xiaomi Pad 5, Realme Pad X, OnePlus Pad, और Samsung Galaxy Tab S6 Lite से इसे कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके साथ ही गूगल का लेटेस्ट 10.95-इंच डिसप्ले वाला पिक्सल टैब भी बेहतर विकल्प हो सकता है।









