स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिप के साथ आ सकता iQOO Z10 Turbo/Pro, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/iQOO-Z10-Turbo-1.jpg
Highlights

iQOO Z10 सीरीज में चार मॉडल शामिल होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इनमें से iQOO Z10 Turbo/Pro को स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में स्नैपड्रैगन 8 एलीट के लो वर्जन प्रोसेसर की घोषणा हो सकती है। पिछले साल चिपमेकर ने मार्च में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 लॉन्च किया था। वहीं, अब iQOO Z10 टर्बो/टर्बो प्रो की कथित गीकबेंच लिस्टिंग की बदौलत स्नैपड्रैगन 8एस एलीट की तकनीकी जानकारी सामने आई है।

स्नैपड्रैगन 8एस एलीट चिप कॉन्फिग्रेशन और परफॉरमेंस डिटेल्स

पूर्व रिपोर्ट के अनुसार Z10 सीरीज में 7,000mAh की बैटरी होने की अफवाह है। टर्बो मॉडल में कथित तौर पर 1.5K 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी। पिछले साल की iQOO Z9 सीरीज अप्रैल में CNY 1,199 (करीब14,041 रुपये) से शुरू हुई थी। वहीं, लाइनअप के डिवाइस मार्च से अगस्त के बीच भारत में लॉन्च हुए थे।