लॉन्च से पहले iQOO Z11 के इंडिया वैरियंट का डिजाइन आया सामने, दो नए कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च

iQOO जल्द ही भारत में अपना नया मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च करेगा। कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस फोन को लगातार टीज कर रही है। वहीं, अब लॉन्च से पहले भारतीय वैरियंट का डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आ गए हैं। नई टीजर इमेज से लगता है कि भारत में आने वाला iQOO Z11 5G डिजाइन के मामले में चीन से अलग होगा। फोन में प्रीमियम लुक, कर्व्ड डिस्प्ले और नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 इंडिया वैरियंट का डिजाइन लीक
91mobiles की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Z11 भारत में Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। दोनों में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो बड़े कैमरा रिंग, अन्य सेंसर और सर्कुलर LED रिंग लाइट देखने को मिलती है।
कंपनी iQOO Z11 के इस नए कैमरा डिजाइन को Skyline Camera Module बता रही है। इसे प्रिसीजन-मशीन एल्यूमिनियम से तैयार किया गया है। इसके किनारों पर पॉलिश्ड फिनिश दी गई है। जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। iQOO का कहना है कि यह डिजाइन बेहतर लुक देता है।
रिपोर्ट के अनुसार, Aurora Green कलर को उत्तरी ध्रुवीय रोशनी (Northern Lights) से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। जबकि Celestial Blue रात के आसमान से प्रेरित है। फोन में बड़ा 3D कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिला है। जो पतले फ्रेम के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद डिवाइस हल्का और स्लिम रहेगा तथा हाथ में फ्लैगशिप जैसा अनुभव मिले।
भारत में आने वाला iQOO Z11 डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के मामलों में चीन से अलग होगा। चीन वाले वर्जन में फ्लैट डिस्प्ले, फ्लैट फ्रेम और स्क्विरकल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है। जबकि भारतीय मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले, हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और LED रिंग लाइट दी जाएगी। इससे लगता है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए अलग डिजाइन अपना रही है।
Every game-changing device starts with a draft. ✏️⚡
From the first draft to what’s next, something powerful is taking shape.
Stay tuned.#InitializingTech #AmazonSpecials #ComingSoon pic.twitter.com/e1wpYGlT1m
— iQOO India (@IqooInd) August 3, 2026
iQOO Z11 स्पेसिफिकेशंस संभावित
अब तक आए लीक्स के अनुसार, भारतीय iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चीन में मिलने वाले Dimensity 8500 और मलेशिया में लॉन्च हुए Snapdragon 7s Gen 4 वैरियंट से अलग होगा।
iQOO Z11 फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 7,000mAh से 8,000mAh के बीच की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 8GB व 12GB RAM के विकल्प मिल सकते हैं।
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन संभावित
रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 की भारत में शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपये हो सकती है। यह कीमत iQOO Z10 की लॉन्च कीमत 21,999 रुपये से ज्यादा लग सकती है। यह मौजूद बढ़ती स्मार्टफोन प्राइस के चलते होने का अनुमान है। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो इसे आने वाले हफ्ते में लाया जा सकता है। यदि आप यह फोन को लेना चाहते हैं तो वेट कर सकते हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Pro और आने वाले Redmi Note 17 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।